न्यूज़लिंक हिंदी, लखनऊ। राज्यसभा के लिए यूपी की दस सीटों पर वोटिंग फिलहाल जारी है। बता दे कि बीजेपी के आठ, जबकि सपा के तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं इस बीच, कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने बड़ा दावा किया है।
#WATCH | Lucknow| On Rajya Sabha elections, UP's Jansatta Dal (Loktantrik) leader Raja Bhaiya says, "We had made it clear that Jansatta Dal will support BJP candidates. All 8 BJP candidates will win." pic.twitter.com/aN8BWVqGfr
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 27, 2024
राज्यसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में वोट करने का एलान कर चुके राजा भैया ने दावा कहा कि भाजपा के आठों प्रत्याशियों की जीत होगी।
राजा भैया ने कहा, “हमने कल ही स्पष्ट कर दिया था कि जनसत्ता दल लोकतांत्रिक भाजपा के मतदाता के पक्ष में मतदान करेगा। भाजपा के आठों प्रत्याशी जीतेंगे।”
ये भी पढ़ें : Lok Sabha elections 2024: कांग्रेस को लगा एक और झटका, पूर्व मंत्री ने थामा बीजेपी का दामन

