रकुल और जैकी की शादी की तैयारियां शुरू, कस्टमाइज्ड सॉन्ग से अपनी शादी को बनाएंगे यादगार

हम सब जानते हैं कि रकुल और जैकी काफी समय से साथ हैं और अब यह कपल अपने रिश्ते को अगले लेवल पर ले जा रहा है। फिलहाल ये जोड़ी अपनी शादी को लेकर चर्चा में है।

0
450

न्यूज़लिंक हिंदी। हम सब जानते हैं कि रकुल और जैकी काफी समय से साथ हैं और अब यह कपल अपने रिश्ते को अगले लेवल पर ले जा रहा है। फिलहाल ये जोड़ी अपनी शादी को लेकर चर्चा में है। रूमर्स हैं कि रकुल और जैकी फरवरी में गोवा में फैमिली और क्लोज फ्रेंड्स की मौजूदगी में डेस्टिनेशन वेडिंग कर सकते हैं। इन जोड़ी की शादी को लेकर लगातार नए अपडेट्स आ रहे हे हैं। वहीं अब खबरे है कि रकुल और जैकी ने अपनी वेडिंग को बहुत स्पेशल बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी के साथ कहा जा रहा है कपल की शादी में कस्टमाइज्ड सॉन्ग भी होगा।

कपल ने वीडियोग्राफी के लिए विशाल पंजाबी को चुना
खबरों के मुताबिक रकुल और जैकी ने अपनी शादी के स्पेशल अरेंजमेंट्स में सबसे पहला काम एक वीडियोग्राफर को सिलेक्ट करके किया है। उन्होंने अपनी शादी के वीडियो के लिए विशाल पंजाबी को चुना है। केरल के वेडिंग डे की डॉक्यूमेंटिंग के अलावा विशाल रकुल और जैकी के लिए कस्टमाइज्ड सॉन्ग भी तैयार करेंगे। विशाल पंजाबी ने बॉलीवुड की हाई-प्रोफाइल शादियों को संभाला है। अनुष्का शर्मा-विराट कोहली से लेकर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह और सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी तक, वह कईं स्टार्स की शादी के वीडियोग्राफर रहे हैं।

ये भी पढ़े : Gyanvapi Case: मुस्लिम पक्ष के वकील का सर्वे रिपोर्ट पर बड़ा बयान, खंडित मूर्तियों से नहीं साबित होता मंदिर

शादी में होगा कस्टमाइज्ड सॉन्ग
एक रिपोर्ट के मुताबिक विशाल अक्सर शादियो के लिए ओरिजनल साउंडट्रैक बनाते हैं। उनके पास 50 से ज्यादा ट्रैक का कलेक्शन है, जिसमें दूल्हा या दुल्हन द्वारा गाए गए गाने, आइकॉनिक लव सॉन्ग के रीक्रएशन और ओरिजनल कंपोजिशन शामिल हैं।

सूत्र ने आगे जानकारी दी कि रकुल और जैकी ने शादी के स्पेशल सॉन्ग्स के लिए विशाल-शेखर, याशिका सिक्का, हर्षदीप कौर और अन्य के साथ भी कोलैबोरेट किया है। रकुल और जैकी एक ऐसा गाना चाहते थे जो उनके डेटिंग के सालों और शेयर्ड फ्यूचर के विजन को रिफ्लेक्ट करता हो। विशाल ट्रैक पर काम कर रहे हैं और वे इसे फरवरी के पहले हफ्ते में तैयार करने की उम्मीद कर रहे हैं।

ये भी पढ़े : UP News: मुजफ्फरनगर में पूर्व विधायक सुरेश संगल का निधन, राम जन्मभूमि आंदोलन में रही अहम भूमिका 

2021 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं कपल
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी 2021 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। कुछ महीने पहले ही रकुल ने अपने बॉयफ्रेंड जैकी के जन्मदिन पर उनके लिए एक दिल छू लेने वाला नोट इंस्टा पर शेयर किया था। रकुल ने लिखा था, “हैप्पी बर्थडे मुबारक हो माई लव इस जन्मदिन पर और हर दिन मैं विश करती हूं कि आपको वह सब भरपूर मिले जो आप चाहते हैं। आपकी काइंडनेस और इनोसेंस मिलना रेयर है, आपके जोक बहुत खराब हैं लेकिन मुझे एक्सेप्ट करना होगा कि वे फनी हैं.. इन सभी को प्रोटेक्ट करें क्योंकि वे अब आपके जैसे लोगों को नहीं बनाते हैं। यहां एडवेंचर, ट्रैवलिंग, खाना और हमेशा एक साथ हंसना है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here