न्यूज़लिंक हिंदी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश को 20 हजार करोड़ से ज्यादा की विकास परियोजनाओं की सौगात देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि उन्हें चुनावी बिगुल फूंकने की जरूरत नहीं, वो हमेशा विकास का बिगुल फूंकते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी समाज के आखिर व्यक्ति के कल्याण के लिए बिगुल फूंकता है। मोदी को ना पहले जरूरत थी, ना आज जरूरत है और ना ही चुनाव का बिगुल फुंकने की आगे कभी जरूरत पड़ेगी। मोदी के लिए जनता जनार्दन ही चुनावी बिगुल फूंकती है, जब जनता मोदी के लिए बिगुल फूंकती है तो उन्हें अपना समय बिगुल फूंकने में नहीं लगाना पड़ता, उस समय को वह जनता जनार्दन की सेवा करने में लगाते हैं। प्रधानमंत्री गुरुवार को यहां पुलिस शूटिंग ग्राउंड में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
PM Shri @narendramodi launches various development projects in Bulandshahr, UP. https://t.co/GyzhgKjY9E
— BJP (@BJP4India) January 25, 2024
पीएम मोदी ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभुराम के दर्शन हुए और आज जनता जनार्दन के दर्शन हुए। मैं आपके प्यार से अभिभूत हूं। इस क्षेत्र ने कल्याण सिंह जैसा सपूत दिया, जिन्होंने राम काज और राष्ट्रकाज को अपना जीवन दिया। आज कल्याण सिंह अयोध्या धाम को देखकर खुश हो रहे होंगे। हमने कल्याण सिंह का सपना पूरा किया पर अभी और बहुत काम करना है।
प्राण प्रतिष्ठा पूरी और अब राष्ट्र प्रतिष्ठा का वक्त
पीएम मोदी ने कहा कि अयोध्या में मैंने रामलला के सानिध्य में कहा था कि प्राण प्रतिष्ठा का कार्य संपन्न हुआ, अब राष्ट्र प्रतिष्ठा को नई ऊंचाई देने का समय है। हमें देव से देश और राम से राष्ट्र के मार्ग को और प्रशस्त करना है। हमारा लक्ष्य 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है।
गन्ना किसान हों, गेहूं या धान किसान हों, सभी किसानों को पहले अपने ही उपज का पैसा पाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था. लेकिन हमारी सरकार किसानों को इस परिस्थिति से बाहर निकाल रही है।
हमारी सरकार ने सुनिश्चित किया है कि मंडी में अनाज बेचने पर किसान का पैसा सीधे उनके बैंक अकाउंट… pic.twitter.com/Pibnt6m6KA
— BJP (@BJP4India) January 25, 2024
UP के बिना विकसित भारत का निर्माण नहीं
विकसित भारत का निर्माण उत्तर प्रदेश के तेज विकास के बिना संभव नहीं है। आज बुलंदशहर में विकास कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम का हिस्सा बनकर काफी प्रसन्नता हो रही है। पहले यूपी को ताकतवर बनाना होगा। जेवर एयरपोर्ट से प्रदेश को ताकत मिलेगी। यूपी के कई बड़े शहरों को मेट्रो से जोड़ा जा रहा है। पहले की सरकारों ने यूपी पर कोई ध्यान नहीं दिया।
पहले की सरकारों ने UP पर कोई ध्यान नहीं दिया
प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले लंबे समय तक यहां सरकार चलाने वालों ने शासकों की तरह बर्ताव किया। जनता को अभाव में रखने और समाज में बंटवारे का रास्ता उनके लिए सत्ता पाने का सबसे सरल माध्यम था। इसकी कीमत उत्तर प्रदेश की अनेक पीढ़ियों ने भुगती है। लेकिन साथ-साथ देश को भी इसका बहुत बड़ा नुकसान हुआ है।
ये भी पढ़े : ‘नीतीश ने दिखाई आंखें…’, लालू की बेटी रोहिणी आचार्या ने डिलीट किया CM की आलोचना से जुड़ा पोस्ट
गरीब और किसान का जीवन आसान हो
पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत का पहला नमो भारत प्रोजेक्ट पश्चिमी यूपी में ही शुरू हुआ है। यूपी के कई शहर मेट्रो सुविधा से जुड़ रहे हैं। सरकार के प्रयासों से आज पश्चिमी यूपी रोजगार देने वाले प्रमुख सेंटर में से एक बन रहा है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार का निरंतर प्रयास है कि गरीब और किसान का जीवन आसान हो। मैं योगी जी की सरकार को बधाई दूंगा कि उन्होंने गन्ने का मूल्य और बढ़ा दिया है।
किसान का हित हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता
पीएम मोदी ने कहा कि किसान का हित हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आज यूरिया की बोरी 300 से भी कम में मिल रही है, जो दुनिया से बहुत सस्ती है। हमारा प्रयास है कि खेती किसानी को आंधुनिक तकनीक से जोड़ा जाए। नमो ड्रोन दीदी योजना हमने शुरू की है। महिलाओं को ड्रोन और उसकी ट्रेनिंग दी जा रही है। हमने जितना काम किसानों के लिए किया उतना किसी सरकार ने नहीं किया।
ये भी पढ़े : ममता के बाद नीतीश ने भी दिया राहुल गाँधी को झटका, भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल नहीं होंगे सीएम
सौभाग्य है कि PM के रूप में मोदी जैसा नेता है-योगी
पीएम मोदी के संबोधन से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 500 साल के इंतजार के बाद अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा और भव्य मंदिर के उद्घाटन के बाद ये पीएम का पहला दौरा है। यूपी आज देश में तेजी से विकास करने वाला राज्य है जो पीएम के आशीर्वाद, मार्गदर्शन और नेतृत्व से हो रहा है। सौभाग्य है कि पीएम के रूप में मोदी जैसा नेता है।

