न्यूज़लिंक हिंदी। अयोध्या में 22 जनवरी यानी कल रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पीएम मोदी के कार्यक्रम की लिस्ट जारी हो गयी है। बता दे की पीएम मोदी अयोध्या में कुल चार घंटे बिताएंगे। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पहुंचने के लिए पीएम मोदी सुबह 10.25 बजे अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेगे। यहां से 10.45 बजे अयोध्या हेलीपैड पर पहुंचेगे।

हेलीपैड से सीधे राम मंदिर के लिए रवाना हो जाएंगे। सुबह 10.55 बजे श्री राम जन्मभूमि जाएंगे। इसके बाद सुबह 11.00 बजे से दोपहर 12 बजे तक पीएम मोदी का समय आरक्षित है। 12.05 से 12:55 बजे तक प्राण प्रतिष्ठा समारोह में रहेंगे। दोपहर 12.55 बजे पूजा स्थल से प्रस्थान करेंगे। दोपहर 1 बजे सार्वजनिक समारोह जाएंगे। 2.15 बजे कूबर टीला शिव मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे। पीएम मोदी के सामने ही रामलला की प्रतिमा पर बंधी पट्टी खोली जाएगी। इसके पश्चात पीएम मोदी सोने की सलाई से रामलला को काजल लगाकर उन्हें शीशा दिखाएंगे।
इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। राम नगरी की सुरक्षा में करीब 1450 विशेष सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग स्वयं अपर पुलिस महानिदेशक एलवी एंटनी देव कुमार कर रहे हैं। पूरे जिले का अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था की गई है। परिंदा भी पर नहीं मार सकता है।
यूपीएसएसएफ की अभेद्य और अचूक सुरक्षा कवच में श्रीराम मंदिर
बताते चलें कि 22 जनवरी को श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इसके मद्देनजर श्रीराम मंदिर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। एनएसजी से प्रशिक्षित यूपीएसएसएफ की महिला और पुरुष कमांडो को तैनात किया गया है। पूरे परिसर को अभेद्य और अचूक सुरक्षा कवच के बीच कर दिया गया है।
ये भी पढ़े : शोएब मलिक ने अपने से 11 साल छोटी सना जावेद से की शादी,सानिया मिर्जा के पिता की टूटी चुप्पी
उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल के लगभग 1450 जवान श्रीराम जन्मभूमि की सुरक्षा में तैनात हैं। अपर पुलिस महानिदेशक एलवी एंटनी देव कुमार स्वयं मॉनीटरिंग कर रहे हैं। यूपीएसएसएफ के जवान रामजन्म भूमि परिसर, गर्भगृह और पेट्रोलिंग ड्यूटी के साथ रेड जोन की सुरक्षा में लगाए गए हैं।
दो हेलीकॉप्टर व जैमर पहुंचे
महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर एहतियाती तैयारी चल रही है। डिपो में जरूरी तेल का स्टॉक एकत्र किया जा रहा है। ऐसे में एयरपोर्ट पर तेल भंडार को फुल किया जा रहा है। शनिवार को दो हेलीकाॅप्टर और जैमर वाली गाड़ियां आ गई हैं।

