अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कार्यालय के प्रभारी 65 वर्षीय प्रकाश गुप्ता बुधवार रात एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं। उन्हें श्रीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हनुमान गढ़ी के मुख्य पुजारी रमेश दास, निवर्तमान पार्षद आलोक मिश्रा, डॉ. प्रीतम उद्योग व्यापार मंडल के महानगर उपाध्यक्ष विनोद श्रीवास्तव सहित अन्य लोगों ने गुरुवार को अस्पताल पहुंच उनका हाल चाल लिया और जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।