न्यूज़लिंक हिंदी। अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर को लेकर पूरा देश उत्साहित है तो वहीं, इस पर सियासत भी गरम हो रही है। बता दें कि 22 जवरी को राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जानी है। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी समेत देश के तमाम हस्तियों को निमंत्रण भेजा गया है। हालांकि, कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए मिले निमंत्रण को ठुकरा दिया है। ऐसे में भाजपा ने इन दलों पर कड़ा हमला किया है।
पहचानिए, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के न्योते को ठुकराने वाले सनातन विरोधियों के चेहरे… pic.twitter.com/0ESH0eYUt1
— BJP (@BJP4India) January 11, 2024
पहचानिए सनातन विरोधियों के चेहरे- BJP
भाजपा ने विपक्षी दलों के पर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के निमंत्रण को ठुकराने को लेकर तीखा निशाना साधा है। भाजपा एक पोस्टर जारी किया है जिसमें कांग्रेस नेता सोनियां गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, अधीर रंजन चौधरी शामिल हैं। इसके अलावा अखिलेश यादव, सीताराम येचुरी और ममता बनर्जी को भी इस पोस्टर में जगह दी गई है। पोस्टर को जारी करते हुए भाजपा ने लिखा- : “पहचानिए, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के न्योते को ठुकराने वाले सनातन विरोधियों के चेहरे। सनातन विरोधी इंडी गठबंधन।”
ये भी पढ़े : बेटी पैदा हुई तो ससुरालवालों ने ले ली जान, दिल्ली HC ने दी नसीहत- ‘बेटे के गुणसूत्र से…
कांग्रेस ने क्या वजह बताई है?
कांग्रेस ने बुधवार (10 जनवरी) को कहा कि राम मंदिर में रामलला की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी शामिल नहीं होंगे, क्योंकि यह बीजेपी और आरएसएस का आयोजन है। अर्द्धनिर्मित मंदिर का उद्घाटन चुनावी लाभ के लिए किया जा रहा है।
ममता बनर्जी ने क्या कहा है?
हाल ही न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया था कि ममता बनर्जी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में नहीं जाएंगी। बनर्जी ने भी बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा था कि वो लोकसभा चुनाव को देखते हुए समारोह के जरिए नौटंकी कर रही है।
ये भी पढ़े : Beef खाते हुए मार्क ज़करबर्ग ने बताया ‘बिजनेस प्लान’, जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर हो रहे ट्रोल
बीजेपी कर रही है हमला
कांग्रेस के फैसले पर बीजेपी हमला कर रही है। बीजेपी नेता और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने दावा किया कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का बहिष्कार करने वालों का जनता चुनाव में बहिष्कार करेगी।
ठाकुर ने कहा, ”उनके (कांग्रेस के) रुख में कुछ भी नया नहीं है, उन्होंने हमेशा भगवान राम का विरोध किया है और सनातन (धर्म) को बदनाम करने की कोशिश की है। उन्होंने कई मौकों पर भगवान राम के अस्तित्व को भी नकार दिया है।”
बता दें कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को हो रहा है। इसमें शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित हजारों लोगों को निमंत्रण भेजा गया है।

