रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म ने तोड़े रिकॉर्ड ,पहले दिन 50 करोड़ कमाएगी एनिमल , ट्रेलर को 24 घंटे में 5 करोड़ व्यूज मिले, हैदराबाद के 17 शोज हाउसफुल, US में बढ़ी एडवांस बुकिंग जानिए आगे

0
166

न्यूज़लिंक हिंदी , रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म एनिमल का ट्रेलर 23 नवंबर को रिलीज हो चुका है। महज 5 घंटों में ही ट्रेलर को 50 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा था, वहीं 24 घंटे पूरे होते ही यूट्यूब पर ट्रेलर को 5 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं। ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फिल्म एनिमल की एडवांस बुक में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। ट्रेड एक्सपर्ट का प्रिडिक्शन है कि फिल्म पहले दिन 50 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर भारत में रणबीर की सबसे बड़ी फिल्म साबित हो सकती है।

एडवांस बुकिंग शुरू होने से पहले ही हैदराबाद के 17 शोज हाउसफुल

ट्रेलर लॉन्च के बाद फैंस में फिल्म एनिमल को लेकर काफी एक्साइटमेंट हैं। हैदराबाद में टेस्टिंग के लिए शुक्रवार को फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू की गई थी, जिसमें फिल्म के 17 शोज बुक हो चुके हैं, वो भी सिर्फ हिंदी भाषा के। कोईमोई वेबसाइड की रिपोर्ट के मुताबिक हैदराबाद शहर के 46% शोज बुक करवाए जा चुके हैं।

ट्रेलर रिलीज से US में मिला फायदा

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म एनिमल ने US में ट्रेलर रिलीज से पहले 84432 डॉलर (70 लाख रुपए) की एडवांस बुकिंग की थी, लेकिन ट्रेलर रिलीज के बाद रातोंरात 40656 डॉलर (34 लाख रुपए) की बुकिंग बढ़ गई है। ये बुकिंग सिर्फ फिल्म के ओपनिंग प्रीमियर के लिए हुई है। अब तक जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार फिल्म US के 236 थिएटर्स से ही 1 करोड़ रुपए का कलेक्शन करने वाली है। ये आंकड़े समय के साथ बढ़ने का अनुमान है।
रविवार से शुरू होगी फिल्म की ऑफिशियल एडवांस बुकिंग

फिल्म की एडवांस बुकिंग रविवार यानी 26 नवंबर से शुरू की जाने वाली है। भारत में फिल्म का क्रेज देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट का अनुमान है कि फिल्म 50 करोड़ रुपए का ओपनिंग कलेक्शन कर सकती है। अगर ये प्रिडिक्शन सही रहा तो फिल्म एनिमल रणबीर कपूर की भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी। इससे पहले रणबीर की हाईएस्ट ओपनिंग वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र है, जिसने भारत में पहले दिन 43 करोड़ रुपए कमाए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here