न्यूज़लिंक हिंदी। मुंबई ने 42वीं बार रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया है। रहाणे की कप्तानी वाली मुंबई ने शानदार प्रदर्शन किया। उसके लिए मुशीर खान, श्रेयस अय्यर और शार्दुल ठाकुर ने मैच विनिंग परफॉर्मेंस दी। मुशीर ने दूसरी पारी में शतक लगाया था। अय्यर ने 95 रनों की पारी खेली थी।
मुंबई ने पहली पारी में 224 रन और दूसरी पारी में 418 रन बनाए थे। वहीं विदर्भ ने पहली पारी में 105 रन और दूसरी पारी में 368 रन बनाए। विदर्भ का तीसरा बार रणजी ट्रॉफी का सपना चकनाचूर हो गया।
बता दे कि मुंबई की शुरुआत खराब हुई थी। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी मुंबई ने पहली पारी में ऑल आउट होने तक 224 रन बनाए। इस दौरान पृथ्वी शॉ ने 46 रनों की पारी खेली। वहीं भूपेन ललवानी 37 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक मैदान पर नहीं टिका। लेकिन शार्दुल ठाकुर 69 गेंदों का सामना करते हुए 75 रन बनाए। शार्दुल ने 8 चौके और 3 छक्के लगाए। मुंबई की पहली पारी के दौरान विदर्भ के लिए यश ठाकुर और हर्ष दुबे ने 3-3 विकेट लिए। उमेश यादव ने 2 विकेट लिए।
दरअसल, दूसरी पारी में मुंबई ने विदर्भ को जीत के लिए 538 रनों का टारगेट दिया था। इसके जवाब में विदर्भ के लिए कप्तान अक्षय वाडेकर ने शानदार शतक जड़ा और मुंबई ने 42वीं बार रणजी ट्रॉफी 2024 का खिताब जीत लिया।
ये भी पढ़ें: हैवानियत की हद पार! अनाथ को लाए देखभाल के लिए, नौ साल तक 60-65 साल के दो बुजुर्ग करते रहे दुष्कर्म