मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग में रणवीर सिंह ने पापा बनने की जताई की ख़ुशी

मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन फंक्शन चल रहे हैं। दोनों जुलाई महीने में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इससे पहले प्री-वेडिंग फंक्शन गुजरात के जामनगर में आयोजित किया गया।

0
599

न्यूज़लिंक हिंदी। मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन फंक्शन चल रहे हैं। दोनों जुलाई महीने में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इससे पहले प्री-वेडिंग फंक्शन गुजरात के जामनगर में आयोजित किया गया। इसमें बॉलीवुड के कई सितारें पहुंच रहे हैं। सभी के फोटो और वीडियो सामने आ रहे हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। इस बात की जानकारी कपल ने खुद शेयर की थी। वहीं अब दीपिका और रणवीर अनंत अंबानी की प्री वेडिंग पार्टी शामिल हुए हैं। ऐसे में रणवीर ने शनिवार को अनंत अंबानी की पार्टी में बच्चे के जन्म को लेकर अपनी ख़ुशी जाहिर की है।

ये भी पढ़े : Pakistan Politics: पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री चुने गए Shehbaz Sharif, बोले- हम आतंकवाद को जड़ से मिटा देंगे

रणवीर सिंह ने पापा बनने की जताई की ख़ुशी
प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन का दूसरा दिन जामनगर में हुआ। प्रदर्शन के लिए एक बड़ा मंच बनाया गया था, और परिवार के सदस्यों ने यह सुनिश्चित करने के लिए भरपूर प्रयास किया कि जल्द ही शादी करने वाले जोड़े का दिन आनंदमय रहे। अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग पार्टी में शामिल होने पर होने वाले डैडी रणवीर सिंह अपनी खुशी छिपा नहीं सके। रणवीर कहते हैं कि “मुझे मेरे सपनों की लड़की मिल गई, और मुझे खुशी है कि मैं काम में उसकी मदद कर सका। हमें 7 साल हो गए हैं। अनंत और राधिका शादी कर रहे हैं, और मेरा बच्चा हो रहा है। मतलब क्या ही हो रहा है।

ये भी पढ़े : लोकसभा चुनाव: डॉ हर्षवर्धन ने सक्रिय राजनीति से लिया संन्यास, पोस्ट कर लिखी चुनाव न लड़ने की वजह

रणवीर सिंह की मस्तीभरी बातों को सुनकर सभी हंसने लगे। इसके बाद वो दीपिका को आई लव यू बोलते हैं और इसके बाद दोनों स्टेज पर अपनी शानदार परफॉर्मेंस से आग लगा देते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here