Loan के बहाने बुलाकर गायिका के साथ किया दुष्कर्म, Cold Drink में नशा देकर दी घिनौनी हरकत

0
141

न्यूज़लिंक हिंन्दी। फिर से इंसानियत को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई हैं, चिनहट कोतवाली में एक गायिका ने कुछ लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।

गायिका का कहना है कि ऋण देने के बहाने आरोपित ने उसे मिलने के लिए अपने कार्यालय में ही बुलाया। फिर Cold Drink में नशा देकर बेहोशी की हालत में उससे घिनौनी हरकत को अंजाम भी दिया। दुष्कर्म के बाद आरोपित ने गायिका का आपत्तिजनक वीडियो और फोटोग्राफ खींच बंधक बना लिया।

हालांकि, आरोपित के चंगुल से बचकर निकली गायिका ने आरोपित के खिलाफ चिनहट थाने में तहरीर देते हुए कार्रवाई किए जाने की पूर्ण मांग की है। गोमतीनगर विस्तार निवासी युवती T-Series में गाना गाती है। लिखित शिकायत में गायिका ने बताया कि खुद का Studio खोलने के लिए उसे रुपयों की बहुत ही ज्यादा आवश्यकता थी।

इस दौरान ब्याज पर रुपया देने वाले बृजेश यादव से उसकी मुलाकात हुई थी। आरोप है कि रुपया देने के बहाने बृजेश ने उसे मिलने के लिए अपने कार्यालय में बुलाया था। बातचीत के दौरान आरोपित ने गायिका को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोशी की हालत में दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपित ने गायिका का आपत्तिजनक वीडियो और फोटोग्राफ भी खींच लिया।

पीड़िता ने ये भी बताया कि होश में आने के बाद उसने विरोध किया तब आरोपित उसके आपत्तिजनक वीडियो-फोटोग्राफ को वायरल करने की धमकी देने लगा। आरोप है कि वीडियो के आधार पर बृजेश उसे ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण भी करने लगा।

गायिका का ये भी कहना है कि दबाव बना आरोपित उसे अपने साथ रखने लगा। अप्रैल 2024 में गायिका आरोपित के चंगुल से बचकर भाग गई। पूर्व में आरोपित ने उसके साथ मारपीट की थी। इस मामले में गायिका ने आरोपितों के खिलाफ बीबीडी थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here