Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda करने वाले हैं सगाई? अगले महीने करेंगे सगाई! ये है 2024 की सबसे खास शादी

साउथ से लेकर बॉलीवुड में अपनी अदाकारी का जलवा बिखरे चुकी रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म एनिमल को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं।

0
406

न्यूज़लिंक हिंदी। साउथ से लेकर बॉलीवुड में अपनी अदाकारी का जलवा बिखरे चुकी रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म एनिमल को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हुई है। रश्मिका की क्यूटनेस पर लाखों लोग अपना दिल हार बैठे हैं। उन्होंने बेहद कम उम्र में साउथ से लेकर बॉलीवुड में अपना नाम कमाया है। एक्ट्रेस हमेशा ही किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। वहीं, इस बार रश्मिका अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई है।

ये भी पढ़े : KGF फेम सुपरस्टार यश के बर्थडे सेलिब्रेशन पर हुआ बड़ा हादसा, 6 फैन्स को लगा करंट, 3 की मौत

दरअसल साउथ सिनेमा की मशहूर कपल रश्मिका और विजय की जोड़ी काफी फेमस है दोनों की जोड़ी फैंस काफी पसंद करते है इन दोनों की जोड़ी को लोगो का खूब प्यार मिलता है। अब दोनों को लेके एक खबर सामने आ रही है की दोनों की शादी जल्दी ही होने वाला है।

रश्मिका मंदाना का नाम लंबे समय से साउथ स्टार विजय देवरकोंडा के साथ जोड़ा जा रहा है। कई बार दोनों को साथ में स्पॉट भी किया गया है। वहीं, अब कपल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। इंस्टेंट बॉलीवुड के मुताबिक रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अपने अपने रिश्ते को ऑफिशियल करने वाले हैं।

ये भी पढ़े : श्रीराम भी मीट खाते थे… प्राण प्रतिष्ठा के बीच अन्नपूर्णी फिल्म पर विवाद, केस दर्ज

जी हां, इंस्टेंट बॉलीवुड के मुताबिक रश्मिका और विजय अगले महीने यानी फरवरी में सगाई कर सकते हैं। हालांकि, अभी तक दोनों स्टार्स की तरफ से इस पर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं कि गई है। रश्मिका और विजय की सगाई की खबर सुनने के बाद उनके फैंस खुशी से झूम उठे हैं।

बता दें कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना फिल्म ‘गीता गोविंदम’ की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे के नजदीक आए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म किया था, जिसके बाद दोनों ‘डियर कॉमरेड’ में दिखे थे। यह फिल्म दर्शकों का दिल जीतने पर कामयाब नहीं हुई, लेकिन इससे दोनों का रिश्ता कमजोर नहीं पड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here