Ratlam News : एक भयंकर सड़क हादसा मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, लगभग 20 से अधिक मजदूर घायल

0
217

न्यूज़लिंक हिंदी। मध्य प्रदेश में भयंकर सड़क हादसे बढ़ते ही जा रहे हैं। आए दिन तेज रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है। जिसके कई लोगों की जान जा रही है तो कई लोग मुख्य रूप से घायल हो रहे हैं। ऐसा ही मामला रतलाम जिले से सामने आया है। जहां अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 20 से ज्यादा मजदूर घायल हो गए।

हादसा भाटी बडोदिया गांव के पास का हुआ हैं। ट्रैक्टर ट्रॉली मजदूरों को भरकर बावड़ी खेड़ा गांव जा रही थी। गांव से निकलते ही ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। मजदूरों कि चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े और 14 घायलों को रतलाम के जिला अस्पताल में तुरंत भर्ती करवाया गया। जहां उनका उपचार मुख्य रूप से जारी है।

मजदूरों को लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से कई करीब 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिनमें 14 लोगों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। गौरतलब है कि आदिवासी अंचल से मजदूर ओवरलोडेड वाहनों में सवार होकर मजदूरी करने शहरी क्षेत्र और अन्य गांव में आते हैं। जिम्मेदार आरटीओ विभाग और पुलिस थाने भी ओवरलोडेड वाहनों पर कार्यवाही करने में लापरवाही बरतते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here