न्यूज़लिंक हिंदी। बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने अपनी अदाकारी के जरिए लाखों फैंस के दिलों में अपनी जगह बनाई हुई है। एक्ट्रेस अपनी बेटी राशा के साथ एक खास बॉन्ड शेयर करती हैं और उनके साथ अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इसी बीच रवीना और राशा दोनों चर्चा में छाई हुई हैं। रवीना असल जिंदगी में बेहद धार्मिक भी हैं। उन्हें आए दिन धार्मिल स्थल पर देखा जाता है। कई दफा तो उनकी बेटी राशा भी उनके साथ नजर आती हैं। हाल ही में रवीना ने अपनी बेटी राशा थडानी के साथ रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए।

ये भी पढ़े : लोकसभा चुनाव के पहले बढ़ीं केजरीवाल सरकार की मुश्किलें, इस मामले में LG ने दिए CBI जांच के आदेश
सोशल मीडिया पर रवीना टंडन ने कुछ फोटोज शेयर की हैं। फोटोज में रवीना टंडन अपनी बेटी के साथ 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने गई हैं। रवीना टंडन महादेव की जबरदस्त भक्त हैं और वो अपनी बेटी के साथ यहां जाना चाहती थी। इसलिए रवीना ने ‘ज्योतिर्लिंगों’ की पवित्र तीर्थयात्रा पूरी की। सोशल मीडिया पर ये फोटोज खूब वायरल हो रही है।
रवीना के पोस्ट पर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी खुद कमेंट करने से रोक नहीं पाईं। उन्होंने तुरंत कमेंट करते हुए लिखा, “वाह, यह अद्भुत है रावस, हर हर महादेव”। रवीना टंडन के काम की बात करें तो उन्हें हाल ही में मिलिंद सोमन के साथ सस्पेंस थ्रिलर फिल्म वन फ्राइडे नाइट में देखा गया था। वहीं सालों बाद वह अक्षय कुमार के साथ उनकी अगली कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म उनके अलावा दिशा पटानी और कई स्टार्स नजर आने वाले हैं।

