न्यूज़लिंक हिंदी। स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने गुरुवार को ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 15 साल पूरे किए। उन्होंने इस मौके पर सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर खुशी जताई। वह चोटिल हैं और नेशनल क्रिकेट अकादमी में इससे उबर रहे हैं। इसी बीच रवींद्र जडेजा के पिता अनिरुद्ध सिंह ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया।
ये भी पढ़े: Bareilly News: हल्द्वानी में हुए बवाल को लेकर मौलाना रजा ने कहा- हमारे घर बुलडोजर चलाओगे तो…
रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने अपने बेटे और बहू रिवाबा जडेजा से अलग रहने बात की। जडेजा के पिता ने उनकी वाइफ पर कई बड़े आरोप भी लगाए हैं। लेकिन इस बीच रवींद्र जडेजा ने सफाई पेश की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि इंटरव्यू में छापी गई सभी बातें बेबुनियाद हैं। जडेजा ने लिखा कि बहुत सारी बातें हैं जो कि सोशल मीडिया पर नहीं लिखना चाहूंगा।

दरअसल दैनिक भास्कर ने रवींद्र जडेजा के पिता अनिरुद्ध सिंह का एक इंटरव्यू छापा है। इसमें जडेजा के पिता ने उनकी वाइफ रिवाबा जडेजा पर कई आरोप लगाए हैं। इंटरव्यू के मुताबिक अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि उनका बेटे रवींद्र जडेजा और रिवाबा से किसी तरह का संबंध नहीं है। वे उनसे अलग रहते हैं। इसके साथ ही इस इंटरव्यू में और भी कई बड़ी बातें लिखी गई हैं। इसमें जडेजा के पिता ने उनकी वाइफ रिवाबा पर जादू-टोना करने का आरोप भी लगाया है। इसको लेकर रवींद्र जडेजा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है और सफाई पेश की है।
जडेजा ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने गुजराती भाषा में लिखा, ”इंटरव्यू में कही गई सभी बातें वाहियात और झूठी हैं। मेरी और मेरी पत्नी की छवि को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। मुझे भी बहुत कुछ कहना है। लेकिन मैं यह सब कुछ सार्वजनिक रूप से नहीं कहूंगा।”
Let's ignore what's said in scripted interviews 🙏 pic.twitter.com/y3LtW7ZbiC
— Ravindrasinh jadeja (@imjadeja) February 9, 2024
बता दें कि रवींद्र जडेजा इस समय अपने घर से दूर हैं। वे भारत के लिए इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में खेले थे। लेकिन दूसरे मुकाबले में चोट की वजह से बाहर रहे। हालांकि अब जडेजा तीसरे टेस्ट के लिए फिर से टीम इंडिया में शामिल हो सकते हैं।

