RBI Withdraw 2000 Notes: अब दो हजार के नोट होंगे बंद, बैंकों में 30 सितंबर तक बदलें

0
155

न्यूजलिंक डेस्क: आरबीआई (RBI) ने दो हाजर रुपये के नोट वापस लेने की घोषणा की है। भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों से कहा है कि वह तत्काल प्रभाव से दो हजार रुपये नोट जारी करना बंद करें। क्लीन नोट पॉलिसी के तहत आरबीआई ने यह फैसला लिया है। आरबीआई ने कहा है कि यह नोट 30 सितंबर तक कानूनी रूप से वैध रहेंगे। हालांकि, मूल्यवर्ग के बैंक नोट वैध मुद्रा में बने रहेंगे। इस फैसले को अब एक बार फिर लोग नोटबंदी से जोड़कर देख रहे हैं। 23 मई से एक बार फिर से नोट बदलने की प्रक्रिया शुरू होगी। आम जनता अधिकतम 20 हजार रुपये के मूल्य बदल सकेगी। यह प्रक्रिया 30 सितंबर 2023 को खत्म होगी।

लोगों को याद आया 2016
आरबीआई ने नवंबर 2016 में हुई नोटबंदी के बाद आरबीआई एक्ट 1934 की धारा 24(1) के तहत ये नोट निकाले गए थे। पीएम मोदी ने आठ नवंबर रात आठ बजे 500 और 1000 रुपये के जो नोट चलन से बंद कर दिए थे। आरबीआई ने कहा कि दो हजार रुपये के बैंक नोटों को लाने के उद्देश्य के एक बार पूरा हो जाने के बाद 2018-19 में दो हजार रुपये के नोटों की छपाई बंद कर दी गई थी। उस समय तक अन्य मूल्यवर्ग के बैंक नोट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो गए थे। आरबीआई ने मार्च 2017 से पहले दो हजार रुपये के बैंक नोटों में से लगभग 89 प्रतिशत जारी किए गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here