न्यूज़लिंक हिंदी। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड ने जूनियर डाटा एंट्री ऑपरेटर (ट्रेनी) के पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट सेन्ट्रल कोलफील्ड डॉट इन पर जाकर कर सकते हैं।
आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 23 दिसंबर 2023 तक है। सीसीएल भर्ती आवेदन और आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑफलाइन मोड पर आधारित है। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड में जूनियर डाटा एंट्री ऑपरेटर ट्रेनी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 10वीं की परीक्षा पास होना जरूरी है।
सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड में जूनियर डाटा एंट्री ऑपरेटर ट्रेनी पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, टाईपिंग टेस्ट, मेरिट लिस्ट, दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।
सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड में जूनियर डाटा एंट्री ऑपरेटर ट्रेनी पदों पर चयनित उम्मीदवारों को मगध-संघमित्रा, अमरपाली-चंद्रगुप्त, ढोरी हजारीबाग, एन.के और राजहरा क्षेत्र में तैनात किया जाएगा।
सीसीएल में जूनियर डाटा एंट्री ऑपरेटर (ट्रेनी) पदों पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 31,853 रुपये से 45,000 रुपये तक वेतन मिलेगा।

