न्यूज़लिंक हिंदी। देश आज अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। हमेशा की तरह, सभी की निगाहें वार्षिक गणतंत्र दिवस परेड पर हैं। तो वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज भारतवर्ष के गणतंत्र के 75 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं और आजादी के अमृत महोत्सव काल में हम यह दूसरा गणतंत्र दिवस मना रहे हैं जिसकी मैं आप सभी को हृदय से बधाई देता हूं।

ये भी पढ़े : Republic Day 2024: भाईचारे की भावना से काम करें और संविधान का पालन करें- संघ प्रमुख मोहन भागवत
CM मोहन यादव ने किया उज्जैन में झंडा वंदन
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में झंडा वंदन किया। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला गणतंत्र दिवस है, ध्वजारोहण के बाद उन्होंने परेड की सलामी ली। यह पहला मौका है जब उज्जैन में किसी मुख्यमंत्री ने झंडा वंदन किया है। इसके साथ ही
आज़ादी के संघर्ष में लाखों प्राणों की आहुति के बाद स्वराज की राह मिली है।
आइये, आज इस गणतंत्र दिवस पर नव-भारत का संकल्प लें; राष्ट्र की रक्षा व प्रगति के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने का प्रण करें।
लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व 'गणतंत्र दिवस' की सभी देश व प्रदेशवासियों को हार्दिक… pic.twitter.com/7IpupBXPt9
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) January 26, 2024
सोशल मीडिया पर दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों के नाम एक संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा आज़ादी के संघर्ष में लाखों प्राणों की आहुति के बाद स्वराज की राह मिली है। आइये, आज इस गणतंत्र दिवस पर नव-भारत का संकल्प लें; राष्ट्र की रक्षा व प्रगति के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने का प्रण करें। लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व ‘गणतंत्र दिवस’ की सभी देश व प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
राज्यपाल ने किया ध्वजारोहण
राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।

