Republic Day 2024: भाईचारे की भावना से काम करें और संविधान का पालन करें- संघ प्रमुख मोहन भागवत

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर स्थित संघ मुख्यालय में तिरंगा फहराया और एकजुटता का संदेश देते हुए कहा कि अगर हम सभी देशवासी एकसाथ भाईचारे से मिलकर चलेंगे, तभी देश आगे बढ़ेगा।

0
346

न्यूज़लिंक हिंदी। भारत आज 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर स्थित संघ मुख्यालय में तिरंगा फहराया और एकजुटता का संदेश देते हुए कहा कि अगर हम सभी देशवासी एकसाथ भाईचारे से मिलकर चलेंगे, तभी देश आगे बढ़ेगा।

संघ प्रमुख ने कहा कि ‘भारत के लोगों की क्षमता असीमित है। जब यह ताकत बढ़ेगी तो यह कई कमाल कर सकती है। आज हम हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन हम तभी कुछ हासिल कर सकते हैं, जब हमारे अंदर भाईचारे की भावना होगी।

हमारे देश में विविधता में एकता की परंपरा रही है। देश तभी नई ऊंचाईयों पर पहुंच सकता है, जब सभी साथ मिलकर भाईचारे की भावना से काम करें और संविधान का पालन करें।’

ये भी पढ़ें : Republic Day Parade 2024: दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, वॉर मेमोरियल में पीएम मोदी ने बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here