Republic Day Parade 2024: दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, वॉर मेमोरियल में पीएम मोदी ने बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि

दिल्ली पुलिस केंद्रीय एजेंसियों को कई तरह की सूचनाएं मिली हैं और इन सभी को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। हमारी जनता से अपील है कि वह पुलिस के निर्देशों का पालन करें और जितना हो सकें सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें।'

0
321

न्यूज़लिंक हिंदी, दिल्ली। कर्तव्य पथ पर होने वाली परेड इस बार खास होगी। इस बार देशभर की 100 महिला सांस्कृतिक कलाकार पारंपरिक वाद्यों के साथ परेड का आगाज करेंगी। दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त दीपेंद्र पाठक ने बताया कि ‘कार्यक्रम की जगह यानी कर्तव्य पथ को सुरक्षा के लिहाज से जोन में बांटा गया है। कई वीआईपी और आम जनता की सुविधा का ध्यान रखा गया है और सुरक्षा में किसी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी।

दिल्ली पुलिस केंद्रीय एजेंसियों को कई तरह की सूचनाएं मिली हैं और इन सभी को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। हमारी जनता से अपील है कि वह पुलिस के निर्देशों का पालन करें और जितना हो सकें सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें।’

बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की
75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पीएम मोदी दिल्ली स्थित वॉर मेमोरियल पहुंचे हैं। वहां उन्होंने सेना के तीनों प्रमुखों और सीडीएस से मुलाकात की। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने वॉर मेमोरियल पर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दे कि इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : UP News: स्वामी प्रसाद मौर्या ने दिया विवादित बयान, बोले- इंसान की क्या हैसियत कि उसकी प्राण प्रतिष्ठा कर सके

आपको बता दे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित लोगों को बधाई दी और कहा कि भारत उनके योगदान को हमेशा याद रखेगा। पीएम ने सोशल मीडिया पर शेयर पोस्ट में लिखा कि ‘हम उम्मीद करते हैं कि वह आगे भी लोगों को अपने काम से प्रेरित करते रहेंगे।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here