Republic Day: गणतंत्र दिवस के परेड में भारतीय वायुसेना की खास तैयारियां, IAF के 51 एयरक्राफ्ट लेंगे हिस्सा

गणतंत्र दिवस में इस बार भारतीय वायुसेना की तरफ से कुछ खास तैयारियां की गई हैं। IAF के विंग कमांडर ने एक कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि गणतंत्र दिवस के परेड में कुल 51 एयरक्राफ्ट हिस्सा लेंगे।

0
227

न्यूज़लिंक हिंदी। गणतंत्र दिवस में इस बार भारतीय वायुसेना की तरफ से कुछ खास तैयारियां की गई हैं। IAF के विंग कमांडर ने एक कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि गणतंत्र दिवस के परेड में कुल 51 एयरक्राफ्ट हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही इन 51 एयरक्राफ्ट में 29 लड़ाकू विमान, 8 परिवहन विमान और 13 हेलीकॉप्टर शामिल रहेंगे।

ये भी पढ़े: ‘काश मैं भी ऐसे घर में बचपन में रह पाता…’ महाराष्ट्र के सोलापुर में भावुक हुए पीएम मोदी

विंग कमांडर ने कहा, ‘गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार सी-295 एयरक्राफ्ट हिस्सा लेने वाला है। भारतीय वायुसेना इस परेड में टैंगोल एयरड्रॉप को भी चित्रित करेगी। इस एयरक्राफ्ट ने 1971 में पाकिस्तान पर भारत को जीत दिलाया था। इसके साथ ही एक डकोटा और दो डोर्नियर एयरक्राफ्ट टैंगोल फॉर्मेशन में उड़ान भरेंगे।’ उन्होंने आगे बताया कि एलसीए तेजस भी पहली बार गणतंत्र परेड में शामिल होने वाला है। चार एयरक्राफ्ट तेजस फॉर्मेशन में उड़ान भरेंगे।

साथ ही महिला फाइटर पायलटों को भी गणतंत्र दिवस परेड में शामिल किया गया है। दरअसल, भारतीय वायुसेना के पीआरओ विंग कमांडर आशीष मोघे ने इसकी जानकारी दी। इस परेड में 48 महिला अग्निवीर भी हिस्सा ले रहीं है। इसके साथ ही भारतीय वायुसेना की प्रतिकृति को झांकी में प्रदर्शित किया जाएगा।

ये भी पढ़े: Congress Loksabha Election: कानपुर में इस महिला कांग्रेसी समेत पांच ने ठोकी दावेदारी, अभी और नाम आएंगे सामने

स्क्वाड्रन लीडर रश्मि ठाकुर गणतंत्र दिवस परेड में भारतीय वायुसेना की मार्चिंग टुकड़ी का नेतृत्व करेंगी। उनके साथ स्क्वाड्रन लीडर सुमिता यादव और स्क्वाड्रन लीडर प्रतीति अहलुवालिया और फ्लाइट लेफ्टिनेंट कीर्ति रोहिल भी रहेंगी। फ्लाइट लेफ्टिनेंट सृष्टि वर्मा त्रि-सेवा दल के सुपरन्यूमेररी अफसर के तौर पर मार्चिंग करेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here