Rewa : 13 साल के नाबालिग ने गंदे वीडियो देखकर अपनी ही छोटी बहन को बनाया हवस का शिकार,फिर दबाया गला

0
390

न्यूज़लिंक हिंदी। इंसानियत को शर्मशार करने वाली घटना ,जिले के जवा गांव में 3 माह पूर्व घर के आंगन से 9 वर्षीय बच्ची का शव बरामद किया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार बच्ची की दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या की गई।

मामला 24 अप्रैल 2024 का है, पुलिस ने घर वालों के बयान लिए। सभी के बयान एक जैसे थे। परिजनों ने बताया कि रात को नाबालिग अपनी मां और भाई के साथ घर के आंगन में सो रही थी। इसी दौरान देर रात उसकी मां की तबियत भी खराब हो गई, जिसके बाद वह सोने के लिए अंदर कमरे में चली गई।

सुबह उठकर देखा तो बच्ची की लाश घर के आंगन में पड़ी थी, मामले की तह में जाने के लिए एडीशनल एसपी विवेक लाल के नेतृत्व में SIT की कमेटी तुरंत गठित की गई, टीम ने हर एक पहलू की बारीकी से जांच की, घर में मौजूद मृतका की मां और उसके नाबालिग 13 वर्षीय बेटे, 17 वर्षीय बहन व 18 वर्षीय बेटी के अलावा आसपास रहने वाले तकरीबन 50 लोगों से पूछताछ ही की गई।

जांच के दौरान ही SIT की टीम को आशंका थी कि कातिल कहीं और का नहीं, घर के अंदर का ही है। पुलिस ने जांच तेज की और वारदात के 3 माह बाद पुलिस ने अंधे कत्ल के राज का पर्दाफाश कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार ,एसपी विवेक सिंह ने बताया पूछताछ के दौरान परिजनों के बयान में संदेह उत्पन्न हुए, इसके बाद पुलिस का शक यकीन में बदल गया। क्योंकि SIT की तफ्तीश के दौरान घर पर किसी के आने जाने के निशान नहीं मिले थे। पुलिस की जांच में शक की सुई बार-बार परिजनों के तरफ जाकर घूम रही थी।

पुलिस ने मृतका के 13 वर्षीय बड़े भाई के तकनीकी साक्ष्य भी जुटाए, उसके मोबइल की छानबीन भी की गई। इसके बाद SIT की टीम ने सख्ती बरतनी शुरू की, जिसके बाद घर के सदस्यों ने सच बोलना शुरू कर दिया।

पुलिस को परिजनों ने बताया कि घटना वाली रात 9 वर्षीय बहन के साथ 13 वर्षीय भाई घर के आंगन में ही सो रहा था, वारदात से पहले भाई ने मोबाइल में अश्लील वीडियो भी देखा। इसके बाद अपनी बहन का मुंह दबाकर उसकी अस्मत लूटी।

बहन जब रोने लगी और पिता से सारी बात बताने के लिए कहा तो भाई डर गया, फिर भाई ने 9 साल की बहन को मां के सामने गला घोंटकर ही मार डाला। कुछ देर बाद दूसरी नाबालिग बहन और एक बालिग बहन भी शोर सुनकर घटनास्थल पर पहुंच गए। इसके बाद सभी ने मिलकर वारदात को छुपाने के लिए साजिश को अंजाम दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here