न्यूज़लिंक हिंदी। सुशांत सिंह राजपूत सिनेमा जगत के चमकते सितारा थे। सुपरहिट टीवी शो ‘पवित्र रिश्ता’ देने के बाद उन्होंने ‘काय पो छे’ से बॉलीवुड में कदम रखा था और ‘एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी’, ‘छिछोरे’ और ‘केदारनाथ’ जैसी फिल्मों से सिनेमा में अपनी पहचान हासिल की।

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आज बर्थडे एनिवर्सरी है। एक्टर के बर्थडे पर फैन्स और फैमिली उनका जन्मदिन मना रहे हैं। सुशांत की बहन ने उनके लिए एक प्यारा सा पोस्ट शेयर कर बर्थडे विश किया था और अब एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती का एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने एक्स बॉयफ्रेंड की हंसते हुए फोटो शेयर की है।

सुशांत सिंह राजपूत अपनी फिल्मों के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) के बाद उनका नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा। साल 2020 में वह एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के साथ सीक्रेट रिलेशनशिप में थे। हालांकि, जून 2020 में सुशांत के निधन के बाद रिया के साथ उनके रिलेशनशिप की पुष्टि हुई।
ये भी पढ़े: Ram Mandir: आरपीएफ और जीआरपी ने ट्रेन से लेकर प्लेटफार्म पर की चेकिंग, हाईअलर्ट पर सेंट्रल स्टेशन
रिया चक्रवर्ती ने सुशांत के लिए शेयर किया पोस्ट
अब बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने भी अपने एक्स बॉयफ्रेंड के लिए एक खास पोस्ट शेयर किया है। रिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुशांत की एक हंसते हुई तस्वीर शेयर की है।

इस तस्वीर के साथ रिया ने कैप्शन में हार्ट इमोजी लगाई है। वहीं रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती ने भी सुशांत के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जहां दोनों एक दूसरे को हग करते हुए नजर आ रहे हैं।
श्वेता ने भाई के लिए शेयर किया वीडियो
एक्टर सुशांत सिंह की बड़ी बहन श्वेता ने भाई की बर्थडे एनिवर्सरी पर एक प्यारा सा वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए श्वेता ने लिखा, ” हैप्पी बर्थडे मेरे सोना सा भाई। मैं आपको हमेशा प्यार करती रहूंगी| उम्मीद करती हूं कि आप लाखों दिलों में रहें और उन्हें कुछ अच्छा करने के लिए मोटिवेट करते रहें। 3…2…1 हमारे गाइडिंग स्टार को फिर से हैप्पी बर्थडे। आप हमेशा चमकते रहें और हमें रास्ता दिखाते रहें।’

