आज होगा रिंकू और सूर्या का धमाका , Playing 11 vs Australia 1st T20I match , ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्या होगी प्लेइंग-11? जानिए आगे

0
218

न्यूज़लिंक हिंदी , भारतीय टीम को अब अपने ही घर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलना है. इसका पहला मुकाबला आज विशाखापट्टनम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा. सूर्यकुमार यादव को भी इस निराशा को भुलाकर इस टी20 सीरीज में भारत के युवा खिलाड़ियों से सजी टीम का नेतृत्व करना होगा.
भारतीय टीम को हाल ही में वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के हाथों करारी हार मिली थी. मगर अब टीम के पास इस हार का बदला लेने का अच्छा मौका है. दरअसल, भारतीय टीम को अब अपने ही घर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलना है. इसका पहला मुकाबला आज विशाखापट्टनम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा.इस सीरीज में भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में सौंपी गई है. पहले मुकाबले में ओपनिंग में ईशान किशन और ऋतुराज गायकवाड़ मोर्चा संभालते नजर आ सकते हैं. उसके बाद कप्तान सूर्या आएंगे.  मिडिल ऑर्डर में तिलक वर्मा, शिवम दुबे और रिंकू सिंह का बल्ला धमाल मचाने को तैयार दिख रहा है. सीरीज के इस पहले मुकाबले में बतौर स्पिनर रवि बिश्नोई के साथ अक्षर पटेल या वॉशिंगटन सुंदर को मौका मिल सकता है.  जबकि तेज गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और मुकेश कुमार के साथ प्रसिद्ध कृष्णा या आवेश खान को जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. दूसरी ओर ऑस्ट्रेलियाई टीम में अनुभवी प्लेयर्स में स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस और कप्तान मैथ्यू वेड नजर आने वाले हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here