सिडनी टेस्ट मैच की दूसरी पारी में ऋषभ पंत ने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी कर फैन्ल का दिल ही जीत लिया। पंत ने केवल 29 गेंद पर अर्धशतक जमाकर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के होश भी उड़ा कर रख दिए।
और पंत ने भारतीय टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह दूसरा सबसे तेज अर्धशतक ठोक दिया है, बता दें कि पंत के नाम ही टेस्ट में भारत की ओर से सबसे तेज अर्धशतक जमाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। साल 2022 में पंत ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में 28 गेंद पर अर्धशतक जमाने में सफल रहे थे।
इसके अलावा भारत के बाएं हाथ के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने ऑस्ट्रेलिया की जमकर क्लास भी लगाई, उन्होंने महज 29 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया, जो किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में गेंद के लिहाज से दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है।
किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड भी ऋषभ पंत के नाम हैं, पंत ने 2022 में श्रीलंका के खिलाफ 28 गेंद में फिफ्टी बनाई थी। सिडनी टेस्ट की दूसरी पारी में पंत ने 6 चौके और 4 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 33 गेंद में 61 रनों की ताबड़तोड़ पारी भी खेली।
और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 29 गेंद में फिफ्टी बनाकर ऋषभ पंत ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है, वह ऑस्ट्रेलिया की धरती पर सबसे तेज टेस्ट अर्धशतक बनाने वाले मेहमान खिलाड़ी भी बन गए हैं। उन्होंने रॉय फेडरिक्स का 50 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए एक नया कीर्तिमान भी स्थापित किया हैं।