न्यूज़लिंक हिंदी। भारत के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत 2022 में हुए सड़क हादसे के बाद से फिलहाल क्रिकेट से दूर हैं और रिकवरी के दौर से गुजर रहे हैं। ऋषभ बेंगलुरु में BCCI के राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी में रिकवरी कर रहे हैं। अपनी ट्रेनिंग और रिकवरी की फोटोज़ और वीडियो ऋषभ पंत सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। हाल ही में ऋषभ में एक ट्रेडमिल पर रनिंग करते हुए वीडियो शेयर किया था। आपको बता दें कि ये कोई आम ट्रेडमिल नहीं है। ये एक एंटी ग्रेविटी मशीन है. इसे नासा के सहयोग से ऑल्टर-जी ने साल 2005 में बनाया था। वे इस मशीन का इस्तेमाल अपने अंतरिक्ष यात्रियों को ट्रेन्ड करने के लिए करते हैं। इसकी कीमत 7 करोड़ रुपये के आसपास है।
ये भी पढ़े : शाहरुख खान के 58वें बर्थडे पर होगा डबल धमाका, फिल्म ‘डंकी’ से जुड़ा है खास कनेक्शन
नासा ने बनाई मशीन
State-of-the-art, बोले ते लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से बनी इस मशीन को NASA ने Alter-G कॉर्पोरेशन के साथ मिलकर साल 2005 में डेवलप किया था। मशीन का असल उद्देश्य स्पेस स्टेशन में काम करने वाले एस्ट्रोनॉट्स को जीरो ग्रैविटी में मांसपेशियों और हड्डियों के नुकसान से बचाना था। इस मशीन के ईजाद होने से पहले तक अंतरिक्ष यात्री अपने आपको एक बेल्ट से बांधकर व्यायाम करते थे।
ये भी पढ़े : दिवाली पर योगी सरकार का तोहफा, उज्ज्वला योजना के 1.75 करोड़ लाभार्थियों को मिलेगा मुफ्त सिलेंडर
करोड़ों में हैं इस मशीन की कीमत
नासा द्वारा दी गई जानकारी में इस मशीन का नाम Alter-G है। जिसे “anti-gravity” ट्रेडमिल भी कहा जाता है।साल 2008 में इसका व्यावसायिक इस्तेमाल करने की भी मंजूरी दे दी गई थी। अब इस मशीन से दौड़ने वाले धावक और अन्य स्पोर्ट्स ऐथलीट इस्तेमाल करते हैं। इस शानदार मशीन की कीमत की बात करें तो ये करोड़ों की है। रिपोर्ट के अनुसार नासा द्वारा बनाई गई इस मशीन की कीमत 4-7 करोड़ है।

