Road Accident : कानपुर में दर्दनाक हादसा: रोडवेज बस ने 3 पॉलीटेक्निक छात्रों को कुचला, तीनों की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने साइकिल सवार 3 दोस्तों को कुचल दिया जिसे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ये तीनों पॉलिटेक्निक छात्र थे।

0
518

न्यूज़लिंक हिंदी। कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने साइकिल सवार 3 दोस्तों को कुचल दिया जिसे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ये तीनों पॉलिटेक्निक छात्र थे। कुछ और छात्र भी बस की चपेट में आए हैं, उन्हें सड़क किनारे पानी से भरे गड्‌ढे में ढूंढा जा रहा है। वहीं, हादसे के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। पुलिस और राहत सेवा मौके पर मौजूद है।

ये भी पढ़े : IPL 2024: आज से शुरू होगा IPL 2024 का फटाफट क्रिकेट का रोमांच, ओपनिंग मैच में चेन्नई और RCB के बीच भिड़ंत

पॉलीटेक्निक के थे तीनों छात्र
कानपुर से हमीरपुर की ओर जा रही हमीरपुर डिपो की तेज रफ्तार बस ने पतारा कस्बे में स्टेशन रोड के सामने साइकिल सवार छात्रों को टक्कर मार दी। तीनों की पहचान घाटमपुर थाना क्षेत्र के कुंवरपुर निवासी दीपक तिवारी, अंकुश प्रजापति , मनीष कुमार सविता के रुप में हुई है। तीनों पॉलीटेक्निक के छात्र थे। राहगीरों ने घटना की सूचना फोनकर पुलिस को दी। घाटमपुर इंस्पेटर प्रदीप कुमार सिंह घटनास्थल पर सर्किल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस रोडवेज बस को किनारे करवाने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने पीएनसी की टीम को सूचना दी है।

ये भी पढ़े : Bihar Bridge Collapsed: बिहार के सुपौल में गिरा कोसी नदी पर बन रहे देश के सबसे बड़े सड़क पुल का हिस्सा, कई लोग घायल

छात्रों के परिवार में मचा कोहराम
जानकारी के अनुसार, घाटमपुर थाना क्षेत्र के पतारा रोड स्टेशन के पास एक रोडवेज बस ने साइकिल से जा रहे तीन छात्रों को कुचल दिया है इसके बाद सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई। हादसे में तीनों छात्रों की मौत हो गई हैं। मृतकों में अंकुश प्रजापति, दीपक तिवारी और मनीष कुमार शामिल हैं, जिनकी पहचान उनके पास मिले पहचान पत्र से हुई है। इस घटना की सूचना जब परिजनों को मिली, तो परिवार में कोहराम मच गया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here