बेंगलुरु के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा ने बनाया इतिहास, आईपीएल 2025 के 20वें मैच में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 12 रनो से हरा दिया।
और भले ही मुंबई को इस मैच में हार मिली लेकिन रोहित शर्मा ने अपनी बल्लेबाजी के दौरान एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। साथ ही रोहित ने मैच में 9 गेंद पर 17 रन बनाए जिसमें उन्होंने दो चौका और एक छक्का लगाने में कामयाबी भी पाई।
भले ही रोहित बड़ा स्कोर नहीं कर पाए लेकिन उन्होंने एक ऐसा कमाल किया है जिसने फैन्स को चौंका कर रख दिया है। रोहित ने मैच में मुंबई इंडियंस की पारी के पहले ओवर में जो भुवनेश्वर कुमार ने की थी। और उस पहले ओवर में रोहित ने चौथी गेंद पर एक शानदार छक्का भी लगाया।
और ऐसा करते ही रोहित आईपीएल के इतिहास में पहले ओवर में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। ऐसा कर रोहित ने क्रिस गेल और वीरेंद्र सहवाग के महारिकॉर्ड को भी तोड़ दिया।
दोनों बैटरों ने आईपीएल के इतिहास में पहले ओवर के दौरान कुल 12-12 छक्के लगाए थे। और वहीं, अब रोहित शर्मा ने इन दोनों विस्फोटक बल्लेबाजों को पछाड़ दिया है।
और अब इस मामले में अब दूसरे नंबर पर बैंडन मैक्कुलम हैं जिन्होंने आईपीएल के पहले ओवर में कुल 10 छक्के लगाए थे। केएल राहुल ने अबतक पहले ओवर में 9 छक्के लगाने का कमाल किया है।
और इस आईपीएल में रोहित शर्मा कोई खास कमाल अबतक नहीं कर पाए हैं। रोहित ने पहले मैच में सीएसके के खिलाफ 0 पर आउट भी हो गए थे।
और वहीं, गुजरात के खिलाफ रोहित के बल्ले से केवल 8 रन निकले थे। और इसके अलावा केकेआऱ के खिलाफ 13 रन और अब आरसीबी के खिलाफ रोहित ने 17 रन की पारी भी खेली।