हेमंत सोरेन के बंगले से 36 लाख रुपये नकद बरामद, ईडी ने जब्त की लग्जरी कार

ईडी के अधिकारियों ने बताया कि हेमंत सोरेन के बंगले से 36 लाख रुपये नकद बरामद किए गए, साथ ही दो लग्जरी गाड़ियाँ भी जब्त की गई हैं।

0
345

न्यूज़लिंक हिंदी। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास पर ईडी ने सोमवार को छापेमारी की थी। बता दे कि इस छापेमारी के दौरान झारखंड सीएम हेमंत सोरेन को मौके पर नहीं मिले, लेकिन ईडी की टीम ने भारी मात्रा में बंगले से नकदी बरामद की है। ईडी के अधिकारियों ने बताया कि हेमंत सोरेन के बंगले से 36 लाख रुपये नकद बरामद किए गए, साथ ही दो लग्जरी गाड़ियाँ भी जब्त की गई हैं।

जानकारी के लिए बता दे कि ईडी ने दक्षिणी दिल्ली स्थित हेमंत सोरेन के बंगले पर छापेमारी की और ईडी की टीम ने करीब 13 घंटे तक बंगले में मौजूद रही। ईडी की टीम झारखंड में जमीन घोटाले में हुई कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए हेमंत सोरेन के बंगले पर पहुंची थी।

ईडी ने बंगले से नकदी के साथ ही एक हरियाणा नंबर की बीएमडब्लू कार और एक अन्य कार के साथ ही कुछ अहम दस्तावेज भी बरामद किए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हेमंत सोरेन ने ईडी को बताया है कि वह बुधवार को रांची स्थित आवास पर मिलेंगे।

जमीन घाटाले में पूछताछ के लिए ईडी हेमंत सोरेन को कई बार समन जारी कर चुकी है। हालांकि कई समन जारी होने के बाद भी हेमंत सोरेन ईडी के सामने पेश नहीं हुए। बीते दिनों ईडी की टीम ने हेमंत सोरेन से रांची स्थित उनके सरकारी आवास पर कई घंटे पूछताछ की थी। इसके बाद ईडी ने फिर से समन जारी कर 29 या 30 जनवरी को पूछताछ के लिए पेश होने को कहा था।

ये भी पढ़ें : Bihar News: तेजस्वी यादव पहुंचे ईडी दफ्तर, समर्थन में की गयी नारेबाजी, जानें पूरा मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here