न्यूज़लिंक हिंदीं। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां अपने आखिरी चरण में पहुंच चुकी हैं। 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के लिए उत्तर प्रदेश के अयोध्या शहर को सजाया जा रहा है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए भी खुल जाएगा। वहीं, अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की तरफ से मेगा प्लान तैयार किया जा रहा है। इसके तहत करोड़ों श्रद्धालुओं को राम मंदिर के दर्शन करवाए जाएंगे।
ये भी पढ़े : Gujarat में PM मोदी UAE के राष्ट्रपति एक साथ करेंगे भव्य रोड शो, गांधीनगर में ग्लोबल समिट का करेंगे उद्घाटन
RSS ने तैयार किया मेगाप्लान
आरएएस ने 2.5 करोड़ श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए 24 मार्च की डेडलाइन तय की है। संघ इस तारीख तक इतने सारे लोगों को अयोध्या धाम के दर्शन करवा देगा। दर्शन कराने की प्रक्रिया की शुरुआत 26-27 जनवरी से हो रही है। देशभर में संघ के 45 प्रांतों से श्रद्धालु आने वाले हैं। आरएसएस के स्वयंसेवक इनके आने जाने ठहरने और पूजन का पूरा प्रबंध करेंगे। श्रद्धालुओं को ठहराने के लिए अयोध्या में विशेष टेंट सिटी बनायी जा रही है।
प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे 7000 लोग
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में हिस्सा लेने के लिए 7000 से ज्यादा लोगों को निमंत्रण दिया जा रहा है। इसमें क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली, अभिनेता अमिताभ बच्चन और बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और गौतम अडाणी भी शामिल हैं। राम मंदिर ट्रस्ट ने बताया है कि देशभर से 4000 संतों और विदेश से 50 मेहमानों को भी प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया गया है। इन सभई लोगों को निमंत्रण पत्र उनके हाथों में दिए जाने का फैसला किया गया है।
ये भी पढ़े : Haryana: 500 से अधिक छात्राओं ने प्रोफेसर पर लगाया यौन शोषण का आरोप, CM खट्टर और PM मोदी को लिखी चिट्ठी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने वाले हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी को भी समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया गया है। देश के अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी प्राण प्रतिष्ठा में बुलाया गया है। सोमवार को आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को निमंत्रण दिया। इस कार्यक्रम पर देश के अलावा दुनियाभर की निगाहें रहने वाली हैं।

