Russia Concert Attack: मॉस्को आतंकी हमले पर बोला अमेरिका, कहा- हमने चेताया था……

जॉन किर्बी ने कहा कि यह एक हिंसक गोलीबारी की घटना है। इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। हम अधिक जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। मगर हमले की तस्वीरें बहुत ही भयानक हैं और उन्हें देखना कठिन है।

0
244

न्यूज़लिंक हिंदी, डेस्क। मॉस्को के शॉपिंग मॉल (क्रोकस सिटी हॉल) में हुए आतंकी हमले में 60 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। व्हाइट हाउस प्रवक्ता जॉन किर्बी से जब अमेरिकन एंबेसी के अलर्ट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस हमले से हमारा कोई लेना देना नहीं है।

बता दें कि करीब 15 दिन पहले अमेरिका ने रूस को चेतावनी देते हुए कहा था कि मास्को पर 48 घंटे के भीतर बड़ा हमला होने वाला है। मगर उस समय तो हमला नहीं हुआ लेकिन 15 दिन बाद मॉस्को में हुए इस हमले को लोग अमेरिका के उस बयान से जोड़कर याद कर रहे हैं।

जॉन किर्बी ने कहा कि यह एक हिंसक गोलीबारी की घटना है। इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। हम अधिक जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। मगर हमले की तस्वीरें बहुत ही भयानक हैं और उन्हें देखना कठिन है। इस हमले के पीड़ितों के साथ हमारी संवेदनाए हैं।

व्हाइट हाउस के प्रवक्ता ने आगे कहा कि हमारे दूतावास ने मॉस्को में सभी अमेरिकियों को किसी भी बड़े समारोह, संगीत कार्यक्रम और शॉपिंग मॉल में जाने से बचने के लिए एक नोटिस जारी किया है। उन्हें कहा गया है कि वे जहां हैं वहीं रहें।

मॉस्को के पास क्रोकस सिटी हॉल में कॉन्सर्ट के दौरान आतंकवादियों ने लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी की। आतंकियों ने विस्फोटक से हॉल में धमाका भी किया, जिससे वहां आग लग गई। हमले के बाद विशेष पुलिस बल ने मोर्चा संभाल लिया है। वहीं, आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने हमले की जिम्मेदारी ली है। आईएस ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here