Russian Plane Crashes: रूसी विमान दुर्घटनाग्रस्त, 65 यूक्रेनी थे सवार, पढ़ें पूरी खबर

जानकारी के मुताबिक, रूसी इल्युशिन आईएल-76 सैन्य परिवहन विमान यूक्रेनी युद्धबंदियों को एक जगह से दूसरी जगह स्थानांतरित करने के लिए के लिए ले जा रहा था।

0
262

न्यूज़लिंक हिंदी। रूस के बेलगोरोड क्षेत्र में एक रूसी इल्यूशिन आईएल-76 सैन्य परिवहन विमान दुर्घटना का शिकार हो गया। बता दे कि आईएल-76 एक सैन्य परिवहन विमान है, जिसे सैनिकों, कार्गो, सैन्य उपकरणों और हथियारों को एयरलिफ्ट करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें पांच लोगों का सामान्य दल होता है। यह 90 यात्रियों तक को ले जा सकता है।

जानकारी के मुताबिक, रूसी इल्युशिन आईएल-76 सैन्य परिवहन विमान यूक्रेनी युद्धबंदियों को एक जगह से दूसरी जगह स्थानांतरित करने के लिए के लिए ले जा रहा था।

रक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया गया कि विमान में चालक दल के छह सदस्य और तीन अन्य लोगों के साथ 65 यूक्रेनी युद्धबंदी सवार थे। हादसे की वजह की अब तक जानकारी नहीं मिल सकी है।

ये भी पढ़ें : Gyanvapi case: दोनों पक्षों को दी जाएगी सर्वे की हार्ड कॉपी- जिला जज का बड़ा आदेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here