निर्दयी मां फोन पर कर रही थी किसी से बात, बच्चे के रोने से हुई डिस्टर्ब, कर दी हत्या

एक मां ने दिल को झकझोर देने वाली वारदात को अंजाम दिया है। महिला ने अपने दो साल के बेटे का गला दबाकर उसे हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दी। गुरुवार रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर नोक-झोंक हुई थी।

0
365

न्यूज़लिंक हिंदी। एक मां ने दिल को झकझोर देने वाली वारदात को अंजाम दिया है। महिला ने अपने दो साल के बेटे का गला दबाकर उसे हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दी। गुरुवार रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर नोक-झोंक हुई थी। पति को कमरे से बाहर कर महिला अपने छोटे बेटे के साथ अंदर थी। परिजनों के अनुसार, महिला किसी से फोन पर बात कर रही थी। इस दौरान बच्चा रो रहा था। उसे चुप कराने के बजाय महिला भड़क गई और गला दबाकर हत्या कर दी।

ये भी पढ़ें : UP NEWS : डॉक्टरों ने महिला को किया मृत घोषित…रास्ते में उठकर मांगने लगी पानी, जाने पूरा मामला

पूरा मामला गिरिडीह जिले के गोलगो पंचायत का है। आरोपी बहु के ससुर रोजन अंसारी ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। बताया कि किसी बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था। देर रात झगड़े के बाद अफसाना खातून ने पति निजामुद्दीन को कमरे से बाहर निकाल दिया। इसके बाद वह फोन पर किसी से बात करने लग गई। इस दौरान छोटा बेटा रोने लगा। उसने बेटे को चुप कराने की बजाय उसकी जान ले ली।

इसके बाद पति काफी देर तक कमरे के बाहर ही खड़ा रहा। बाद में उसने पति को कमरे के अंदर बुलाया। पति ने छोटे बेटे को देखा तो उसे संदेह हुआ क्योंकि वो कोई हरकत नहीं कर रहा है। उसने बेटे को उठाया लेकिन वह बिलकुल ठंडा पड़ चुका था। यह देख कर वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। चिल्लाने की आवाज सुनते ही परिवार वाले दौड़ पड़े। बच्चे को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें : VIDEO : अध्यापक ने शिकायत की तो स्मृति ईरानी ने वहीं मिला दिया अधिकारी को फोन, बोलीं- ये अमेठी है और यहां…

पुलिस ने आरोपी अफसाना खातून से पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कुबूल लिया। उसने पुलिस को बताया कि पति से झगड़े की वजह से वो किसी से फोन पर बात कर रही थी। झगड़े से वह काफी परेशान थी। इस दौरान छोटा बेटा तेज आवाज से रोने लगा।

वह रोने की आवाज से गुस्सा होकर बच्चे को थप्पड़ मारा, फिर उसे धक्का दे दी। धक्का देने से बेटा बिस्तर से नीचे गिर गया, चोट लगने से उसकी मौत हो गई। उसने कहा कि वो बच्चे को मारना नहीं चाहती थी। उसने ऐसा जान-बूझकर नहीं किया। फिलहाल पुलिस ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कर परिजन को सौंप दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here