Mathura: रेनबसेरा के अभाव में सर्दी से साधु की मौत

0
139
चित्र परिचय- साधु की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस कार्यवाही करते हुए।

न्यूज़ लिंक हिंदी, मथुरा। सर्दी का प्रकोप बढ़ने के बाद भी नगर पंचायत प्रशासन द्वारा रैन बसेरा नहीं बनाए गए हैं। गोवर्धन नगर पंचायत की लापरवाही से बेसहारा साधु, मजदूर एवं भिक्षुक किस्म के लोग रात में खुले आसमान के नीचे जीवन व्यतीत करने को विवश हैं। खुले आसमान के नीचे रात बिताने पर सर्दी लगने से एक साधु की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

ये भी पढ़े: Mathura:बछगांव माइनर की टेल, किसानों का खराब कर रही खेल, दो दर्जन से अधिक किसान प्रभावित

दरअसल राधाकुंड नगर पंचायत क्षेत्र स्थित कुसुम सरोवर के सामने बेंच पर साधु शिशु दास निवासी निहालपुर वेस्ट बंगाल रात में रैन बसेरा के अभाव में आश्रय लेकर लेट गया। लोगों का कहना था कि रात में सर्दी लगने से मौत हो गई। बुधवार की सुबह राधाकुंड चौकी पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में कर लिया। तलाश में मृतक की जेब से वोटर कार्ड कुछ रुपए बरामद किए।

ये भी पढ़े: Invitation card की कीमत 10 हजार, वजन 2kg, उदयपुर में ऐसी भव्य शादी कि देखकर उड़ जाएंगे होश!

पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया। चौकी इंचार्ज सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया साधु की मौत सर्दी लगने से हुई है। मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट से मौत के सही कारणों का पता लग सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here