सैफ अली खान पर हुआ हमला, शरीर पर हुए 6 जख्म, जानिए पूरी डिटेल्स

0
171

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुआ हमला, आधी रात को घर पर घुस कर अज्ञात हमलावर ने उन पर हमला कर दिया। और इस हमले में वह बुरी तरह घायल हो गए। और मुंबई के लीलावती अस्पताल में उनका इलाज भी चल रहा है।

अस्पताल के बयान के मुताबिक, फिलहाल वह खतरे से बाहर हैं। मुंबई के बांद्रा स्थित उनके घर पर गुरुवार को करीब रात 2 बजे अज्ञात हमलावर उनके घर में लूट के इरादे से घुसा और उन पर चाकू से हमला भी कर दिया

और जिसके बाद घायल हालत में उनको लीलावती अस्पताल ले जाया गया और उनकी सर्जरी भी की गई, बांद्रा पुलिस मामले की जांच कर रही है और उनकी बिल्डिंग का सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

साथ ही पुलिस ने उनकी स्टेटमेंट भी दर्ज कर ली है। हालांकि, हैरानी की बात यह है कि चोर सैफ पर हमला कर वहां से भाग गया और वह किसी के हाथ तक नहीं आया।

और अनजान आदमी घर में घुसा, पहले मेड से उलझा, और फिर सैफ बीच में आ गए और फिर हाथापाई हुई। दीक्षित गेदम के मुताबिक सैफ के 11वें फ्लोर के फ्लैट में चोर घुसा।

DCP के मुताबिक बॉलिवुड स्टार की चोर के साथ हाथापाई हुई, जिसमें वह घायल हुए चोर ने चाकू से सैफ अली खान पर वार किए, उन्हें 6 जगह चोटें आई है।

सैफ अली खान पर चार बार वार किया गया उनके घर में काम करने वाला एक स्टाफ भी जख्मी हुआ है , सैफ अली खान के 3 स्टाफ को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया हैसैफ की गर्दन पर भी चोट ली है ।

जिसकी ढाई घंटे तक सर्जरी की गई। लीलावती अस्पताल के मुताबिक, सैफ की न्यूरो सर्जरी हो चुकी है। और एक घंटे में रिपोर्ट भी जारी की जाएगी, अस्पताल के मुताबिक, सैफ की गर्दन पर 10 सेंटीमीटर का घाव है।

मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम सैफ अली खान के घर CCTV फुटेज लेने पहुंची। क्राइम ब्रांच ने जांच के लिए 7 टीमें बनाई हैं। उनमें से एक टीम सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। अस्पताल में पुलिस ने दर्ज की सैफ अली कान की स्टेटमेंट।

और एक्टर सैफ अली खान को उनके बांद्रा स्थित घर में किसी अज्ञात ने चाकू भी मार दिया, उनको सुबह 3 बजकर 30 मिनट पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके शरीर पर चाकू के छह घाव मिले हैं, जिनमें से दो गहरे भी हैं। एक घाव रीढ़ के पास है। और उनकी सर्जरी भी की जा रही है।

और सैफ अली खान की टीम ने आधिकारिक बयान में कहा कि सैफ अली खान के घर पर चोरी की कोशिश की गई, उनकी फिलहाल अस्पताल में सर्जरी की गई। हम मीडिया और फैंस से अपील करते हैं कि वे धैर्य भी रखें।

और यह पुलिस का मामला है, हम आपको स्थिति की जानकारी भी देते रहेंगे। वहीं करीना कपूर की टीम की तरफ से कहा गया है कि सैफ को हाथ में चोट लगी थी अफवाहों पर विश्वास न करें।

मिली जानकारी के मुताबिक सैफ और हमलावर के बीच में हाथापाई भी हुई थी, धारदार हथियार से हमले के बाद वह घायल भी हो गए। सैफ अली खान की सर्जरी की गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक हमला उनके स्पाइन और सीने के आसपास ही किया गया। हाथापाई के दौरान उनको करीब छह जगहों पर चोट भी लगी है।

और सैफ पर आखिर ये हमला क्यों किया गया, मुंबई पुलिस इसकी जांच भी कर रही है। पुलिस ने इस मामले में FIR कर ली है और अज्ञात हमलावर की तलाश भी की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here