न्यूज़लिंक हिंदी। आयुष शर्मा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रुसलान’ को लेकर बहुत ही सुर्खियों में हैं। इसका टीजर मार्च में रिलीज हुआ था और आज रविवार, 21 अप्रैल क इसका एक गाना आउट हुआ है।
जिसे एक्टर ने तो इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया ही। साथ ही जीजा सलमान खान ने भी पोस्ट किया और लोगों से एक अपील की। जबकि बीते कुछ दिन से आयुष शर्मा और उनके बीच खटपट जैसी खबरें आई थीं। इतना ही नहीं,अर्पिता खान के पति ने तो ये भी कह दिया था कि उन्होंने भाईजान की प्रोडक्शन कंपनी तक छोड़ दी है और अब अपना नया रास्ता बना रहे हैं।
दरअसल, सलमान खान ने गाने का वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘रुसलान 26 अप्रैल को रिलीज हो रही है। इसे अपने नजदीकी सिनेमाघरों में जाकर देखें। हालांकि ये कोई वैसी बड़ी बात नहीं। क्योंकि एक्टर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कई एक्टर्स की फिल्मों को प्रमोट करते हैं। यहां तक कि बड़े मियां छोटे मियां से लेकर कंगना रनौत की मूवीज को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर शेयर किया है और तारीफ भी की है।

