न्यूज़लिंक हिंदी। सलमान खान और कैटरीना कैफ की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘टाइगर 3’ इसी दिवाली, 12 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है और इसका कलेक्शन बता रहा है कि ‘टाइगर 3’ दिवाली पर रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयार है। बता दें कि एडवांस बुकिंग में फिल्म ने 12 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘टाइगर 3’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन के लिए 46 लाख 2 हजार 327 टिकट बेचे हैं। इसी के साथ फिल्म ने 12.43 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। ‘टाइगर 3’ के लिए यह एक पॉजीटिव रिस्पॉन्स है। अभी फिल्म की रिलीज में 2 दिन बाकी है जिसमें यह संख्या बढ़ सकती है।
टिकट विंडो पर सलमान खान की ‘टाइगर 3’ के सबसे ज्यादा टिकट 2डी शोज में बिके हैं। हिंदी बेल्ट में 2डी के लिए 4,35,913 टिकट बिक गए हैं। आईमैक्स 2डी में 8स203, 4डीएक्स में 1992, आईसीआई में 104 टिकट बिक चुकी हैं। बात करें तेलुगु और तमिल की तो तेलुगु में 14,158 टिकट्स 2डी में बिके हैं, जबकि तमिल में ये नंबर 1957 (2डी) है।
क्या मिलेगी 45-50 करोड़ की ग्रैंड ओपनिंग
‘टाइगर 3’ ने 7 दिनों के अंदर 11 करोड़ से अधिक एडवांस बुकिंग से धड़ाधड़ नोट छाप लिए हैं। अभी भी सलमान खान के पास दो दिन बाकी है जिसमें ये अच्छा परफॉर्म कर सकती है। 6 दिन के अंदर करीब 4 लाख टिकटें बिकी। अब इन आंकड़ों को देख अंदाजा लगा जा रहा है कि दिवाली होने के बावजूद ‘टाइगर 3’ को 40 करोड़ से अधिक की ओपनिंग मिल सकती है। ये रिकॉर्ड अब तक की सबसे बड़ी दिवाली रिलीज हो सकती है। ट्रेंड एक्सपर्ट्स गिरीश वानखड़े ने भी अनुमान लगाया है कि टाइगर 3 को 45 करोड़ की ओपनिंग मिल सकती है। इनका मानना तो ये भी है कि अगर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो वह इसे 100 करोड़ के पार भी देख रहे हैं।
ये भी पढ़े : Diwali 2023: कनाडा सरकार ने दिवाली के अवसर पर जारी किया, विशेष डाक टिकट, जानिए क्यों है खास
‘टाइगर 3’ में एक साथ दिखेंगे दिग्गज सितारे
‘टाइगर 3’ यश चोपड़ा फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म है जिसका डायरेक्शन मनीष शर्मा ने किया है। फिल्म में सलमान खान लीड रोल में दिखाई देंगे तो वहीं कैटरीना कैफ लीड एक्ट्रेस का किरदार निभाती नजर आएंगी। फिल्म में इमरान हाशमी विलेन का रोल अदा करेंगे। इसके अलावा शाहरुख खान और ऋतिक रोशन का खास कैमियो नजर आएगा।

