Sambhal : सपा के जियाउर्रहमान बर्क ने भाजपा से बनाई अपनी बढ़त, इतने वोटों से चल रहे हैं आगे,जानिए

0
71

न्यूज़लिंक हिंदी। संभल लोकसभा क्षेत्र का मतगणना में अभी तक छह चक्र का परिणाम मुख्य रूप से आ चुका है, जिसमें सपा आगे रही है। पहले और दूसरे चक्र में सपा प्रत्याशी ने पांच-पांच हजार की अपनी बढ़त बनाई, लेकिन तीसरे और चौथे चक्र में भाजपा आगे हो गई। पांचवें और छठे चक्र में भी सपा प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए थे।

अब तक आए परिणाम के अनुसार लोकसभा क्षेत्र की चंदौसी, संभल, असमोली, कुंदरकी और बिलारी विधानसभा क्षेत्र की पहले चक्र की मतगणना में सपा प्रत्याशी जियाउर्रहमान को लगभग 18948 वोट मिले, जबकि भाजपा के परमेश्वर लाल सैनी को लगभग 13995 मत प्राप्त हुए।

बसपा के चौधरी सौलत अली को लगभग 8826 मत प्राप्त हुए। इस तरह पहले चक्र में सपा प्रत्याशी लगभग 4953 मतों से भाजपा से आगे रहे। दूसरे चक्र में सपा को 20001 जबकि भाजपा को 14340 और बसपा को 7121 मत मिले।

दूसरे चक्र में भी सपा प्रत्याशी भाजपा से लगभग 5661 मतों से आगे रहे। तीसरे चक्र में भाजपा प्रत्याशी ने बढ़त बनाई और लगभग 2244 मतों से आगे हो गए। इस राउंड में सपा को लगभग 17044 और भाजपा को 19288 मत प्राप्त हुए।

बसपा को लगभग 6410 वोट मिले। कमोवेश यही स्थिति चौथे चक्र की मतगणना में रही। इसमें सपा को 15820 और भाजपा को 16806 मत मिले, बसपा को लगभग 6580 वोट मिल सके। इस तरह चौथे चक्र में भाजपा के परमेश्वर सैनी 986 वोटों से सपा प्रत्याशी से आगे हो गए।

पांचवें चक्र में सपा के जियाउर्रहमान को लगभग 21844 जबकि भाजपा को 14641 मत प्राप्त हुए। बसपा प्रत्याशी को भी इस चक्र में 6220 वोट मिले। इस राउंड में सपा प्रत्याशी 7203 से लीड कर गए।

छठे चक्र में भी सपा ने बढ़त बराबर बरकरार रखी, लेकिन लीड पूर्ण रूप से कम हो गई। इसमें सपा को 17983, भाजपा को 16184 और बसपा को 4731 वोट प्राप्त हुए इस राउंड में सपा प्रत्याशी महज 1799 वोटों से ही भाजपा प्रत्याशी से आगे रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here