भारत में Samsung ने अपना सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन Galaxy F06 5G किया लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

0
162

भारत में Samsung ने अपने सबसे अफोर्डेबल 5G स्मार्टफोन Galaxy F06 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है।

यह फोन उन यूजर्स के लिए हैं, जो हाई-परफॉर्मेंस और स्टाइलिश का फोन चाहते हैं। फोन में 5G बैंड्स सपोर्ट दिया गया है। Galaxy F06 5G सभी टेलिकॉम ऑपरेटर्स के 12 5G बैंड्स सपोर्ट करता है। मतलब इस फोन में शानदार 5G कनेक्टिविटी मिलने वाली है।

और Samsung Galaxy F06 5G के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,499 रुपये है। जबकि इसका 6 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट 10,999 रुपये में ही आएगा। फोन की खरीद पर 500 रुपये बैंक कैशबैक ऑफर भी दिया जा रहा है।

इसके साथ ही Galaxy F06 5G में ‘Ripple Glow’ फिनिश है जो हर मूवमेंट के साथ अलग कलर का एक्सपीरिएंस कराता है। फोन में 6.7 इंच के बड़े HD+ डिस्प्ले के साथ 800 Nits ब्राइटनेस मिलता है। Galaxy F06 5G की थिकनेस 8mm है। फोन दो कलर ऑप्शन Bahama Blue और Lit Violet में आएगा।

और Galaxy F06 5G 50MP वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। फोन के रियर में डूयल कैमरा सेंसर दिया गया है। इसका सेकेंड्री कैमरा 2MP डेप्थ सेंसर के साथ आएगा। फोन के फ्रंट में 8MP कैमरा सेंसर भी दिया गया है।

ये भी बता दें की Galaxy F06 5G स्मार्टफोन में पावरफुल MediaTek D6300 चिपसेट दिया गया है, जिसका AnTuTu score 416K तक है। फोन हाई-स्पीड कनेक्टिविटी के साथ हाई-क्वालिटी ऑडियो और विजुल्स मिलते हैं। ऐसा कंपनी की तरफ से दावा भी किया जा रहा है।

और साथ ही Galaxy F06 5G में 5000mAh बैटरी है। फोन 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। फोन चार साल OS अपडेट और 4 साल सिक्योरिटी अपडेट के साथ ही आता है। फोन में Samsung Knox Vault सपोर्ट दिया गया है। Galaxy F06 5G में Voice Focus जैसे इनोवेटिव और शानदार कंज्यूमर सेंट्रिक फीचर मिलते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here