International Yoga Day 2023 : सतीश महाना ग्रीनपार्क तो सांसद पचौरी रतनलाल नगर में करेंगे योग,2447 शक्ति केंद्रों पर भाजपा करेगी कार्यक्रम

0
128

न्यूज लिंक, संवाददाता। भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में 2447 शक्ति केंद्रों पर योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित करेगी। क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल ने बताया कि सुबह छह बजे से से आठ बजे के मध्य योग दिवस के कार्यक्रम होंगे। इस अभियान को कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनीता गुप्ता और अचल गुप्ता मॉनिटरिंग करेंगे। सह मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने बताया कि भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में भी क्षेत्रीय पदाधिकारियों को योग कराएंगे।

वहीं, सांसद सत्यदेव पचौरी लवली गार्डन रतनलाल नगर में, विधायक सुरेंद्र मैथानी मां जागृति पार्क दुर्गा मंदिर दबौली में, विधान परिषद सदस्य सलिल विश्नोई कमला नेहरू पार्क रामबाग में, प्रदेश उपाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह सरस्वती विद्यालय विजयनगर में, विधायक नीलिमा कटियार बुद्धा पार्क कल्याणपुर में योग दिवस के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here