कानपुर में सतीश माहना ने किया बाबा सिद्धनाथ कारीडोर का शिलान्यास, सावन के पहले नयी प्रतिमाएं की जाएगी स्थापित

दृतीय काशी बाबा सिद्धनाथ धाम की सेवा में दिव्य एवं भव्य कारीडोर का शिलान्यास कानपुर के विधायक तथा विधान सभा अध्यक्ष सतीश माहना ने किया है।

0
251

न्यूज़लिंक हिंदी। दृतीय काशी बाबा सिद्धनाथ धाम की सेवा में दिव्य एवं भव्य कारीडोर का शिलान्यास कानपुर के विधायक तथा विधान सभा अध्यक्ष सतीश माहना ने किया है। कार्यकम में मुख्य अतिथि विधान सभा अध्यक्ष सतीश माहना, महापौर प्रेमीला पांडे तथा नगर आयुक्त शिवशरण अय्यपा ने दीप प्रज्वलित किया। कानपुर के काशी कहे जाने वाले सिद्धनाथ धाम के कारीडोर का शिलान्यास से क्षेत्रीय लोगो अपार खुशी देखी जा सकती थी।और बाबा सिद्धनाथ के जयकारों से पूरा जाजमऊ शिवमय दिखाई दे रहा था।

ये भी पढ़े : कानपुर नगर निगम समिति की बैठक, कार्यकारिणी में नशे में पहुंचा भाजपा पार्षद, महापौर ने किया बाहर, बोली कार्रवाई होगी

कानपुर के काशी कहे जाने वाली बाबा सिद्धनाथ कारीडोर में सावन के पहले नए रूप में बाबा भोले नाथ माता पार्वती जी दिखाई एलदेंगे बाबा भोले नाथ की विभिन्न मुद्रा में प्रतिमाएं स्थापित की जाएगी।वही शिलान्यास करने आए विधान सभा अध्यक्ष सतीश माहना का कहना था की पूर्व में यह पर एक यज्ञ हुआ था जो संपन्न नही हो सका था।जिस वजह से वनारस में काशी की स्थापना हुई।लेकिन आज अयोध्या में प्रभू श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद लोगो में धर्म की प्रति आस्था बड़ी है।आज हर तरफ सनातन धर्म का प्रचार प्रसार बढ़ा है।

ये भी पढ़े : Kanpur में UP Board की परीक्षा में बड़ी लापरवाही आई सामने…72 छात्राओं को मिला गलत पेपर, जाने पूरा मामला

इसी कड़ी आज कानपुर के काशी कहे जाने वाले बाबा सिद्धनाथ घाट पर कारीडोर बनने के लिए पांच करोड़ रुपए का बजट आवंटन किया गया।साथ ही सिद्धनाथ घाट पर रहने वाले लोगो ने सहमति जताई है की वो अपनी मर्जी से वो अपना घर पीछे कर लेंगे।जिससे बाबा की दरबार के विकास उत्थान में कोई दिक्कत ना हो सके।जाजमऊ सिद्धनाथ का भव्य रूप होने के बाद देश विदेश से पर्यटक आयेंगे उनके रहने और रुकने की समुचित व्यवस्था की जाएगी जिससे यह के लोगो की आर्थिक स्थिति सुद्रण होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here