सौरभ भारद्वाज ने लगाया आरोप, सीएम केजरीवाल को जेल में दिया जा रहा धीमा जहर

0
284

न्यूज़लिंक हिंदी। दिल्ली शराब नीति घोटाला मनी लॉन्ड्रिंग केस में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं। वह जेल में तबीयत खराब होने का आरोप काफी समय से लगा रहे हैं। इस बीच आम आदमी पार्टी ने एक और गंभीर आरोप लगाया है।

AAP नेता सौरभ भारद्वाज का आरोप है कि जेल में अरविंद केजरीवाल को पूर्ण रूप से धीमी मौत दी जा रही है। उनका कहना है कि अगर शुगर लेवल ऊपर जाएगा तो नसों पर भी असर पड़ेगा और किडनी ख़राब हो सकती है। उन्होंने दिल्ली के उपराज्यपाल पर तंज कसते हुए कहा कि कोई विनय कुमार सक्सेना केजरीवाल की किडनी वापस नहीं ला सकता।

उन्होंने कहा कि जिस मुख्यमंत्री ने दिल्ली के अंदर स्वास्थ्य की सारी सुविधाएं मुफ्त दीं, आज उसे जेल में बिल्कुल भी दवा नहीं दी जा रही। जबकि एक सामान्य व्यक्ति को भी जेल में दवा दी जाती है। सौरभ भारद्वाज का आरोप है कि सीएम केजरीवाल बार-बार डॉक्टरों को इंसुलिन के लिए भी कह रहे हैं, लेकिन उनको इंसुलिन नहीं दिया जा रहा है।

जेल प्रशासन ने मना कर दिया तो मुख्यमंत्री को कोर्ट में अर्जी लगानी पड़ी। जेल प्रशासन और LG की तरफ़ से ख़बरें ही प्लांट की जा रही है। उन्होंने कहा कि जो जेल प्रशासन मुख्यमंत्री के खिलाफ खबरें प्लांट कर रहा है, वहां मुख्यमंत्री कैसे सुरक्षित रह सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here