चीन की रहस्यमयीबीमारी से बढ़ते हुए खतरे को देखकर कर्नाटक हुआ अलर्ट

0
265

न्यूज़लिंक हिंदी। चीन में फैलती हुई रहस्यमयी महामारी नई बीमारी को लेकर अब कर्नाटक सरकार ने भी राज्य में एडवाइजरी जारी कर दी है। कर्नाटक सरकार ने यह फैसला तुरंत केंद्र सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के बाद लिया है। केंद्र सरकार ने राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों को एडवाइजरी जारी की थी,जिसमें उनसे कहा गया था कि सार्वजनिक स्वास्थ्य और अस्पताल की तैयारियों की तत्काल समीक्षा करें।

ये भी पढ़ें: Israel-Hamas: इजरायल ने युद्धविराम समाप्त होते ही गाजा में की भीषण बमबारी, हमास के प्रस्ताव पर नहीं बनी बात

कर्नाटक सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने चीन में बच्चों में सांस संबंधी बीमारियों में वृद्धि की खबरों के बाद पूरे राज्य में अपने स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचे को अलर्ट पर रखा है। कर्नाटक सरकार ने यह भी फैसला केंद्र सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के बाद लिया है। केंद्र सरकार ने राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों को एडवाइजरी जारी की थी, जिसमें उनसे कहा गया था कि सार्वजनिक स्वास्थ्य और अस्पताल की तैयारियों की तत्काल समीक्षा तुरंत करें।

इसके अलावा कर्नाटक सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों को मौसमी फ्लू वायरस से सावधान रहने के लिए एक महत्वपूर्ण सलाह जारी की है। एडवाइजरी में मौसमी फ्लू को लेकर चिंता जताई गई है। बता दें कि मौसमी फ्लू एक संक्रामक बीमारी है, जो आमतौर पर पांच से सात दिनों तक रहती है।

हालांकि, यह बीमारी शिशुओं, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों के लिए अधिक जोखिम पैदा करती है, जिन्हें इस बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती होने की कोई भी आवश्यकता हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here