न्यूज़लिंक हिंदी। विक्की कौशल ने बताया कि कैटरीना उनके फैशन को लेकर परेशान हैं। एक्टर कहते हैं कि कैटरीना ही तय करती है कि मुझे क्या पहनना और ऐसा नहीं हुआ तो वह मेरे मुंह पर बोल देती है कि क्या जोकर बनकर जा रहा है।
विक्की कौशल की मचअवेटेड फिल्म सैम बहादुर कल 1 दिसंबर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वहीं इन दिनों वह फिल्म के प्रमोशन में जोरों शोरों से लगे हुए हैं। वहीं इन सबसे बीच विक्की कौशल ने अपनी धर्म पत्नी से जुड़े कई सारे मजेदार खुलासे किए हैं। वहीं एक्टर ने अब एक बार फिर अपनी पत्नी के बारे में चौंकाने वाली बात बताई है।
विक्की कौशल का ड्रेसिंग सेंस देख कैटरीना कैफ ने लगा दी थी पति को लताड़,
रणवीर अलाहाबादिया से बातचीत के दौरान विक्की ने बताया कि कैटरीना कैफ उनके फैशन को लेकर उनकी मुंह पर बुराई कर देती हैं। विक्की कहते हैं कि कैटरीना ही तय करती है कि मुझे क्या पहनना और अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह मेरे मुंह पर बोल देती है कि क्या जोकर बनकर जा रहा है।
वहीं इससे जुड़ा एक और मजेदार किस्सा विक्की ने शेयर किया,वह बताते हैं कि एक बार कैटरीना ने मुझे घर से बाहर तक निकलने नहीं दिया क्योंकि उनके अनुसार मैंने ढंग के कपड़े नहीं पहने थे, उसने मेरा हाथ खींचा और मुझसे कहा कि मैं ऐसे बाहर नहीं जा सकता।
जब मैनें उससे पूछा इसमें क्या गलत है, तो उन्होंने कहा सब कुछ तो मैंने फिर कहा ठीक है भाई, बदल लेते हैं कपड़े.’ हांलाकि, इस बारे में विक्की कौशल पहले भी खुलासा कर चुके हैं कि कैटरीना उनके फैशन सेंस से काफी परेशान हैं।
फिल्म की एडवांस बुकिंग,
वहीं उनकी फिल्म सैम बहादुर के बारे में बात करें तो इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर सैम बहादुर का सामना रणबीर कपूर की एनिमल से होने जा रहा है। वहीं रणबीर कपूर की एनिमल के सामने ‘सैम बहादुर’ भी अपनी दबदबा बनाए हुए है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘सैम बहादुर’ के पहले दिन के लिए अब तक 3356 शो के लिए 57 हजार 88 टिकट बिक चुके हैं।

