Sehore News : सरफिरे आशिक़ ने एकतरफा प्रेम में , युवती की उसी के घर में घुसकर गोली मारकर की हत्या

0
145

न्यूज़लिंक हिंदी। सीहोर में सरफिरे आशिक़ ने एकतरफा प्रेम के चलते नारायण सिटी में रविवार रात्रि 8 बजे शिक्षक इंदर सिंह कीर के घर में घुसकर एक युवक ने ताबड़तोड़ फायरिंग की।

इस घटना में मां-बेटी को गोली लगी, दोनों को गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल लाया गया, जहां युवती ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं युवती की मां की हालत गंभीर बनी हुई है। फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जरूरी सबूत भी इकट्ठा किए। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

गोलीबारी की घटना से लोगों में बहुत ही ज्यादा क्रोध है , युवती की मौत को लेकर परिजनों में गुस्सा व्याप्त है। कई सामाजिक संगठनों ने रोष जाहिर कर आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग भी की है। एसडीओपी दीपक कपूर ने बताया कि रात्रि 8 बजे के लगभग नारायण सिटी निवासी इंदर सिंह कीर के यहां मट्ठागांव निवासी प्रभु दायमा आया।

उसने घर में घुसते ही 19 वर्षीय आरती कीर पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं ,इस दौरान बीचबचाव करने पहुंची युवती की मां भी गोलीबारी में घायल हो गई।
घटना के समय घर बड़ी बेटी अंजली कीर व छोटा बेटा उदय कीर भी घर में मौजूद थे। मां-बेटी की चीख पुकार सुन जब आसपास के लोग वहां एकत्रित हुए, तब तक युवक मौके से फरार हो चुका था।

तत्काल घायल अवस्था में आरती व उसकी मां ललिता कीर को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ देर बाद ही आरती ने दम तोड़ दिया। युवती की मां की हालत अभी भी गंभीर है। पुलिस के अनुसार मामले की छानबीन की जा रही है। जांच के बाद ही साफ हो सकेगा कि युवक ने गोली चलाने की घटना को क्यों अंजाम दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here