पनका एसटीपी में नहीं जायेगा पनकी औद्योगिक क्षेत्र का सीवेज

0
62

न्यूजलिंक हिंदी, कानपुर। पनका में बना 30 एमएलडी एसटीपी में पनकी औद्योगिक क्षेत्र का सीवेज नहीं जायेगा। जलनिगम ग्रामीण ने इसपर असमर्थता जताई है। जलनिगम शहर की ओर से पनकी पनकी औद्योगिक क्षेत्र के साइट-1 से लेकर साइट-5 तक से निकलने वाले सीवर को सीवर लाइनों के द्वारा पनका एसटीपी में भेजने का प्रस्ताव दिया था। जिससे सीवेज के पानी को शोधित कर काम में लाया जा सके।

जलनिगम ग्रामीण के परियोजना प्रबंधक मोहित चक ने नगरीय जलनिगम के अधिशाषी अभियंता को पत्र लिखकर कहा है कि पनका में बने 30 एमएलडी एसटीपी में अभी आईसीआई नाला, सुंदर नाला, एवं थर्मल नाले का पानी डायवर्ट कर शोधन के लिये भेजा जा रहा है।

वर्तमान में 30 एमएलडी प्लांट में 30 एमएलडी सीवेज का शोधन हो रहा है। उन्होंने कहा कि यदि पनकी औद्योगिक क्षेत्र का सीवेज भी एसटीपी में भेजा गया तो ओवरफ्लो की समस्या खड़ी हो जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here