Shahdol News : दिल दहलाने वाला मामला, बाइक से साथ आ रहे 2 चचेरे भाई, एक ने नदी में लगाई छलांग, दूसरे ने उठाया यह कदम

0
131

न्यूज़लिंक हिंदी। एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां गाड़ी पर दो भाई घर की ओर जा रहे थे, अचानक उनके बीच में कुछ ऐसा हुआ कि छोटे भाई ने गाड़ी रुकवाई और नदी में छलांग लगा दी।

उसे बचाने के लिए दूसरा भाई भी नदी में कूद गया, फिलहाल दोनों भाईयों का अब तक पता नहीं चल पाया है। वहीं पुलिस मामला दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी गई है। पूरा मामला शहडोल जिले के बुढार थाना क्षेत्र का है। छाटा गांव के रहने वाले दीपक सिंह अपने चचेरे भाई आकाश के साथ बाइक पर बैठकर बुढार से अपने छाटा गांव जा रहे थे।

इसी बीच दोनों भाइयों के बीच में बातों ही बातों में किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई, मामला इतना ज्यादा बढ़ गया कि, चलती बाइक में ही दोनों एक दूसरे पर गुस्सा होने लगे। जैसे ही गाड़ी जरवाही के समीप सोन नदी पर बने एक पुल पहुंची, वैसे ही छोटे भाई ने बाइक रुकवाई और पुल से सोन नदी में छलांग लगा दी।

बड़े भाई ने मदद के लिए गुहार लगाई, तो वहां आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए, बड़े भाई ने घटना के संबंध में लोगों को बताया और छोटे भाई को बचाने का बोलकर सोन नदी में वह भी तुरंत कूद गया। जैसे ही इस बात की जानकारी लोगों को लगी, तो वहां लोगों की भीड़ लग गई। वहां मौजूद किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को भी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इस घटना की जानकारी परिजनों को भी मुख्य रूप से दे दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here