Shahdol News : बीजेपी-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर या इकतरफा होंगे नतीजे,आगे जाने किनके बीच मुकाबला

0
180

न्यूज़लिंक हिंदी। लोकसभा चुनाव 2024 का पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को पूर्ण रूप से होना है। इसके लिए चुनावी प्रचार का दौर खत्म हो गया है। वहीं इसी के साथ चुनावी शोरगुल भी थम गया है। शहडोल लोकसभा सीट पर भी पहले चरण में ही मतदान होने हैं। शहडोल आदिवासी बहुल सीट है और यह आदिवासियों के लिए आरक्षित है। यहां के प्रत्याशियों पर नजर डालें तो आप पाएंगे कि शहडोल में कांटे का टक्कर की भिंडत होने जा रही है।

लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने मोदी की गारंटी नारा बुलंद किया है। शहडोल से बीजेपी की वर्तमान सांसद हिमाद्री सिंह को फिर से प्रत्याशी भी बनाया है। वहीं कांग्रेस ने बहुत सोच विचार करने के बाद फुंदेलाल सिंह को अपना प्रत्याशी पूर्ण रूप से बनाया है। पिछले विधानसभा में मध्यप्रदेश में बीजेपी को शानदार जीत मिली, लेकिन इस मोदी लहर में भी कांग्रेस के फुन्देलाल ने तीसरी बार चुनाव जीतकर हैट्रिक भी लगाई थी। अब वे सांसद का चुनाव लड़ने जा रहे हैं। यही वजह है कि शहडोल में कांटे की टक्कर मानी जा रही है।

शहडोल हिमाद्री सिंह की गृह नगर सीट है और वे वर्तमान सांसद भी हैं। 2019 लोकसभा चुनाव में भी उन्होंने भारी मतों से जीत दर्ज की थी। वहीं फुंदेलाल पुष्पराजगढ़ से विधायक हैं। वे विधानसभा में तीन बार जीत दर्ज कर चुके हैं लेकिन पहली बार सांसद का चुनाव लड़ रहे हैं। दोनों ही आदिवासी नेताओं का क्षेत्र और अपने समाज में वर्चस्व है। इस कांटे की टक्कर में देखना दिलचस्प होगा कि कौन बाजी मारता है, जनता किसे अपना सांसद स्वीकार करती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here