Shahdol : गांव में नाबालिग लड़की के हाथ में हुआ ऐसा ब्लास्ट,उसकी एक आंख और हाथ के पंजे समेत 4 उंगलियां उड़ गईं

0
189

न्यूज़लिंक हिंदी। शहडोल जिले के एक गांव में एक भयंकर बड़ा हादसा हो गया। हादसे में एक नाबालिग लड़की गंभीर रुप से घायल हो गई। जिसमें उसकी एक आंख फूटने के साथ हाथ के पंजे के साथ 4 उंगलियां भी उड़ गई। हादसे के बाद घर में भगदड़ मच गई। लड़की के परिजन तत्काल उसे लेकर बाणसागर अस्पताल तुरंत पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे रीवा के संजय गांधी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार लड़की मोबाइल चला रही थी और अचानक से मोबाइल में ब्लास्ट हो गया लेकिन जब घायल लड़की से बात की गई तो उसने बताया कि वह लोहे की किसी गोल चीज से खेल रही थी जिसके बाद अचानक से वह ब्लास्ट हो गया।

घटना शहडोल जिले के देवलौंद थाना क्षेत्र स्थित कुंभिया गांव का है, यहां पर रहने वाली एक 16 साल की लड़की हादसे का मुख्य शिकार हो गई। गुरुवार की दोपहर वह अपने घर के आंगन में बैठी थी, इसी दौरान अचानक से ब्लास्ट हुआ और हादसे में उसकी एक आंख फूटी और हाथ के पंजे के साथ उसकी 4 उंगलियां भी मुख्य रूप से उड़ गई।

हादसे के बाद इलाज के लिए घायल लड़की को रीवा लाया गया जहां पर डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। घटना में प्राथमिक जानकारी मिली की लड़की मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रही थी इसी दौरान उसमें अचानक से ब्लास्ट हो गया और वह गंभीर रुप से घायल हो गई। वास्तविकता जानने के लिए मीडिया की टीम ने जब घायल बच्ची से बात की तो उसने बताया की गुरुवार की दोपहर वह घर के पास से एक बॉक्स उठाकर लाई थी।

जिसके अन्दर एक लोहे की गोल चीज थी। उसने उसे बॉक्स से बाहर निकाला और उसके साथ खेलने करने लगी तभी वह अचानक से ब्लास्ट हो गया। हालांकि वह यह स्पष्ट करने में सक्षम नहीं है की वह गोल चीज क्या थी जिसमें पीछे की तरफ एक छोटा सा छिद्र भी बना था। घायल लड़की के परिजन भी कुछ साफ साफ़ नहीं बता पा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here