Breakingअन्यNewslink Hindiउत्तर प्रदेश Shahjahanpur : लग रहा रोजगार मेला, 18 से 40 वर्ष के लोगों के लिए सुनहरा मौका By Ashma Begum - February 6, 2025 0 143 FacebookTwitterPinterestWhatsApp शाहजहांपुर में लग रहा रोजगार मेला, 18 से 40 वर्ष के लोगों के लिए नौकरी पाने के लिए सुनहरा मौका। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से सात फरवरी को सुबह 10.30 बजे खंड विकास कार्यालय निगोही में रोजगार मेला पूर्ण रूप से लगाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त सेवायोजन अधिकारी विजय सुधाकर सिंह ने बताया कि रोजगार मेला में 18 वर्ष से 40 वर्ष तक के अभ्यर्थी पूर्ण रूप से प्रतिभाग कर सकते है। अभ्यर्थियों का विभागीय बेवसाइट पर पंजीकरण भी होना अनिवार्य है। रोजगार मेला में निजी क्षेत्र की सात कंपनियां पूर्ण रूप से प्रतिभाग कर रही हैं।