‘जवान’ की सक्सेस के बाद शाहरुख को धमकियां, सरकार से मिली Y+ सिक्योरिटी

बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान इस समय बॉक्स ऑफिस के बादशाह बने हुए हैं. उनकी बैक-टू बैक दो फिल्में 'पठान' और अब 'जवान' ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. इन दोनों फिल्मों की वजह से शाहरुख खान की जान से मारने की धमकी मिल रही थी. खतरे की आशंका देखते हुए शाहरुख को Y+ सुरक्षा दी गई है।

0
440

 

न्यूज़लिंक हिंदी। बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान इस समय बॉक्स ऑफिस के बादशाह बने हुए हैं. उनकी बैक-टू बैक दो फिल्में ‘पठान’ और अब ‘जवान’ ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. इन दोनों फिल्मों की वजह से शाहरुख खान की जान से मारने की धमकी मिल रही थी. खतरे की आशंका देखते हुए शाहरुख को Y+ सुरक्षा दी गई है। किंग खान के साथ हर समय बॉडीगार्ड के तौर पर 6 पुलिस कमांडो रहेंगे, जो कि महाराष्ट्र पुलिस की सिक्योरिटी के ही तैनात होंगे। पूरे भारत में ‘जवान’ अभिनेता को सुरक्षा दी जाएगी।

घर पर तैनात रहेंगे चार पुलिसकर्मी
बता दें कि शाहरुख खान की सुरक्षा में तैनात ये सभी बॉडीगार्ड ग्लॉक पिस्तौल, एमपी-5 मशीन गन और एके-47 असॉल्ट राइफल से लैस होंगे। इसके अलावा किंग खान के घर पर भी हर वक्त चार पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। अपनी सुरक्षा का खर्च शाहरुख खुद ही उठाएंगे। देश में निजी सुरक्षा को हथियारों से लैस नहीं किया जा सकता है, इसके लिए पुलिस सुरक्षा होनी चाहिए।

पिछले साल सलमान खान को मिली थी Y+ सिक्योरिटी
बता दें कि इससे पहले बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को पिछले साल लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकियों के बाद Y+ सुरक्षा सिक्योरिटी प्रोवाइड की गई थी। वहीं शाहरुख खान का का मुंबई अंडरवर्ल्ड के साथ टकराव रहा है और उन्हें खतरों का सामना करने के लिए जाना जाता है। हाल ही में, फिल्म मेकर संजय गुप्ता ने ‘जवान’ की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ की थी साथ ही गैंगस्टरों से खतरों सहित चुनौतियों पर काबू पाने के दृढ़ संकल्प के लिए किंग खान की भी तारीफों के पुल बांधे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here